विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 14, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

केजरीवाल खाली करेंगे सरकारी मकान

By Edited By:
Published: Sat, 14 Jun 2014 01:42 AM (IST)Updated: Fri, 13 Jun 2014 11:44 PM (IST)

News Article Hero Image

राब्यू, नई दिल्ली : दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जल्द ही सरकारी आवास खाली करेंगे। उनके मंत्रिमंडल में शिक्षा मंत्री रहे मनीष सिसोदिया ने बताया कि केजरीवाल ने जंगपुरा तथा मयूर विहार फेस-2 में मकान देखे हैं और सोमवार या मंगलवार को वह अपना तिलक लेन स्थित सरकारी मकान छोड़कर किराए के मकान में शिफ्ट हो जाएंगे।

बता दें कि सरकार से इस्तीफा देने के बाद केजरीवाल पर दिल्ली सरकार और सियासी लोगों द्वारा सरकारी मकान खाली करने का दबाव बनाया जाता रहा है। उन्हें तिलक लेन स्थित मकान का किराया बाजार भाव से करीब 86 हजार रुपये प्रतिमाह चुकाना पड़ रहा था। समझा जा रहा है कि सियासी दबाव को महसूस करते हुए ही उन्होंने अपना मकान खाली करने का फैसला किया है।