विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 16, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

श्रीसंत समेत 3 खिलाड़ी स्पॉट फिक्सिंग में गिरफ्तार, लाए गए दिल्ली

By Edited By:
Published: Thu, 16 May 2013 09:23 AM (IST)Updated: Thu, 16 May 2013 04:05 PM (IST)

आईपीएल 6 फिर से विवादों में आ गया। स्पॉट फिक्सिंग के आरोप में दिल्ली पुलिस ने श्रीसंत को गिरफ्तार किया। ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। आईपीएल 6 फिर से विवादों में आ गया। स्पॉट फिक्सिंग के आरोप में दिल्ली पुलिस ने एस श्रीसंत को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा राजस्थान रॉयल्स के अंकित चावन और अजीत चंडीला को भी गिरफ्तार किया गया है। जांच पूरी होने तक फिलहाल इन तीनों खिलाड़ियों को सस्पेंड कर दिया गया है। अगर ये तीनों खिलाड़ी दोषी साबित होते हैं तो बीसीसीआई इन पर क्रिकेट खेलने पर आजीवन प्रतिबंध लग सकता है।

पढ़ें: श्रीसंत का रहा है विवादों से नाता

इन तीनों खिलाड़ियों की गिरफ्तारी दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने देर रात की। इनके अलावा 7 बुकी भी गिरफ्तार किए गए हैं। अजीत चंडीला और अंकित चावन को होटल से गिरफ्तार किया गया, जबकि श्रीसंत को उनके एक दोस्त के घर से हिरासत में लिया गया। मुंबई से गिरफ्तार हुए तीनों खिलाड़ी और बुकी को दिल्ली लाया जा चुका है। इस मामले में कुछ और खिलाड़ी भी शक के घेरे में हैं। स्पॉट फिक्सिंग मामले में गिरफ्तार सभी लोगों पर धोखाधड़ी और आपराधिक साजिश का केस दर्ज किया गया है और इनपर आईपीसी की धारा 420 और 120 बी लगाया गया है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को इनपर कई मैचों में स्पॉट फिक्सिंग का शक है।

पढ़ें: जब श्रीसंत ने खोला ये राज

इस पूरे मामले पर आईपीएल के चेयरमैन राजीव शुक्ला ने कहा कि इससे संबंधित सुबूत आने के बाद ही वे विस्तार से कुछ कह पाएंगे। पुलिस के हत्थों चढ़े ये तीनों खिलाड़ी राजस्थान रॉयल्स के सदस्य हैं। गौरतलब है कि बुधवार को राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 6 का 66वां मुकाबला खेला गया, जिसमें मुंबई ने राजस्थान को 14 रनों से हरा दिया। इस मुकाबले में गिरफ्तार तीन खिलाड़ियों में सिर्फ एक खिलाड़ी अंकित चावन ही अंतिम एकादश में शामिल थे। फिक्सिंग के तार दुबई से जोड़े जा रहे हैं।

क्या है स्पॉट फिक्सिंग

इसके अंतर्गत खेल का कोई खास हिस्सा फिक्स किया जाता है। उदाहरण के तौर पर अगर कोई गेंदबाज किसी खास बॉल को नो या वाइड फेंकने के लिए फिक्स करता है तो वह स्पॉट फिक्सिंग कहलाता है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।