विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 01, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

फिसड्डी पुणे को दिखी अपनी कमजोरी, लेकिन अब क्या फायदा

By Edited By:
Published: Wed, 01 May 2013 02:22 PM (IST)

आईपीएल के छठे सत्र में लगातार निराशाजनक प्रदर्शन कर रही पुणे वॉरियर्स को चेन्नई के हाथों मिली 37 रनों की ...और पढ़ें

News Article Hero Image

पुणे। आईपीएल के छठे सत्र में लगातार निराशाजनक प्रदर्शन कर रही पुणे वॉरियर्स को चेन्नई के हाथों मिली 37 रनों की हार के बाद अपनी कमजोरी समझ में आ गई है। पुणे वॉरियर्स के खराब प्रदर्शन के पीछे बल्लेबाजों का फ्लॉप होना प्रमुख कारणों में से एक है। ऐसा मानना है कि टीम के खिलाड़ी राहुल शर्मा का।

मंगलवार को चेन्नई सुपरकिंग्स के हाथों मिली हार के बाद राहुल शर्मा ने कहा कि टीम के बल्लेबाज जम नहीं पा रहे हैं। यह एक नई टीम है और कप्तान भी नया है। हलांकि वे कप्तानी काफी अच्छी कर रहे हैं। समय-समय पर गेंदबाजी में बदलाव कर रहे हैं, लेकिन हमारी बल्लेबाजी क्रम जम नहीं पा रही। खासकर मध्यक्रम में बल्लेबाज बिखर जा रहे हैं।

चेन्नई से मिली हार के बारे में राहुल शर्मा ने बताया कि उनके गेंदबाजों ने भी काफी रन खर्च किए, खासकर अंतिम समय में। उन्होंने कहा कि एक समय चेन्नई का स्कोर 16वें ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 103 रन था, इसके बावजूद हमने उन्हें 164 रन तक पहुंचने दिया। राहुल ने कहा कि उनके अनुसार पुणे ने चेन्नई को 20 रन अधिक बनाने दिए।

उन्होंने कहा कि हमारे पास बैटिंग के लिए अच्छा विकेट था, इसलिए हमारी प्लानिंग थी कि चेन्नई के बल्लेबाजों को अधिक रूम नहीं देना है, क्योंकि उनके पास निचले क्रम में महेंद्र सिंह धौनी, एबी मोर्कल, ड्वेन ब्रावो जैसे हार्ड हिटर हैं। हम उन्हें 140 से 150 के बीच में रोकना चाहते थे, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया।

वहीं, दूसरी तरफ चेन्नई सुपरकिंग्स के बल्लेबाज एस बद्रीनाथ ने जीत का श्रेय टीम की फील्डिंग को दिया है। उन्होंने कहा कि जब हमें विकेट की जरूरत थी, तब सुरेश रैना और एबी मोर्कल ने जबरदस्त रन आउट किया, जिससे जीत की राह आसान हो गई। रैना के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 75 रनों की साझेदारी करने वाले बद्रीनाथ ने कहा कि पिच थोड़ी धीमी और कम उछाल वाली थी। उसपर शॉट लगाना आसान नहीं था, इसलिए रैना और मैंने मिलकर यह फैसला किया कि पहले हमें जमना होगा, फिर बड़े शॉट्स लगाने होंगे।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर