विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 29, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लय में लौटते जहीर, क्या टेस्ट टीम में होगी वापसी?

By Edited By:
Published: Tue, 29 Oct 2013 04:00 PM (IST)Updated: Tue, 29 Oct 2013 04:02 PM (IST)

मुंबई और हरियाणा के बीच हरियाणा के लाहली में रणजी ट्रॉफी का मैच जहीर की टेस्ट टीम में वापसी का ...और पढ़ें

News Article Hero Image

लाहली। मुंबई और हरियाणा के बीच हरियाणा के लाहली में रणजी ट्रॉफी का मैच जहीर की टेस्ट टीम में वापसी का कारण बन सकता है। इस मैच की पहली पारी में तो जहीर को कुछ खास सफलता नहीं मिली, लेकिन दूसरी पारी में उन्होंने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार विकेट लिए और फैंस का दिल जीता।

क्रिकेट की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें

हाल ही में वेस्टइंडीज 'ए' टीम के खिलाफ इंडिया 'ए' की तरफ से खेलते हुए दूसरे गैर आधिकारिक टेस्ट की दूसरी पारी में जहीर ने चार विकेट लेकर सभी का दिल जीत लिया था और अब एक बार फिर उन्होंने ठीक वैसा ही किया है। हरियाणा के खिलाफ मुंबई की अगुआई करते हुए कप्तान जहीर ने पहली पारी में तो एक ही विकेट लिया लेकिन दूसरी पारी में उन्होंने 20 ओवर फेंके जिस दौरान उन्होंने 60 रन देकर चार विकेट लिए, और यह सभी विकेट टॉप और मिडिल ऑर्डर के अहम बल्लेबाजों के रहे।

गौरतलब है कि जहीर और युवराज लंबे समय तक टीम इंडिया से बाहर रहने के बाद फ्रांस में मशहूर स्पो‌र्ट्स ट्रेनर टिम एक्सटर के साथ एक कड़े ट्रेनिंग प्रोग्राम का हिस्सा बने थे। भारत लौटने के बाद युवराज ने घरेलू क्रिकेट व वेस्टइंडीज 'ए' के खिलाफ कुछ गैर आधिकारिक मैचों में खुद को साबित करके भारतीय वनडे टीम में अपनी जगह बना ली, लेकिन जहीर का टेस्ट टीम में वापस आना अभी बाकी है। सवाल यही है कि क्या इस प्रदर्शन के बाद टेस्ट टीम में जहीर की दोबारा वापसी हो पाएगी और क्या वेस्टइंडीज के भारत दौरे पर होने वाली टेस्ट सीरीज में वह चुने जाएंगे?

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।