यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 23, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
द. अफ्रीका के खिलाफ अच्छे प्रदर्शन का भरोसा : आफरीदी
पाकिस्तान क्रिकेट टीम भले ही जिंबाब्वे में खराब प्रदर्शन के लिए आलोचना झेल रही हो, लेकिन हरफनमौला शाहिद आफरीदी का ...और पढ़ें

कराची। पाकिस्तान क्रिकेट टीम भले ही जिंबाब्वे में खराब प्रदर्शन के लिए आलोचना झेल रही हो, लेकिन हरफनमौला शाहिद आफरीदी का मानना है कि टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अबुधाबी में अगले महीने होने वाली सीरीज में अच्छा प्रदर्शन करेगी।
आफरीदी ने कहा कि खिलाड़ियों को सिर्फ अपनी मानसिकता बदलने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि हमारे पास बहुत अच्छी टीम है। हमें बस अपनी मानसिकता में बदलाव की जरूरत है। मुझे यकीन है कि हम इस सीरीज में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा कि हमें हार के डर के बिना मैदान पर उतरते हुए आखिरी गेंद तक अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा। उन्होंने दोहराया कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की ओर से पेशकश मिलने पर वह टीम की कप्तानी के लिए तैयार हैं। आफरीदी ने कहा कि देश की कप्तानी करना हमेशा गर्व की बात होती है। पहले भी मैंने इसे चुनौती की तरह स्वीकार किया और फिर करने को तैयार हूं।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
