विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 08, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मुंबई इंडियंस को मिलता रह सकता है सचिन का साथ

By Edited By:
Published: Tue, 08 Oct 2013 09:48 AM (IST)Updated: Wed, 09 Oct 2013 04:22 PM (IST)

मुंबई इंडियंस के साथ भले ही सचिन तेंदुलकर ने अपना आखिरी टी20 मैच खेल लिया हो, लेकिन उन्होंने ऐसे संकेत ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। मुंबई इंडियंस के साथ भले ही सचिन तेंदुलकर ने अपना आखिरी टी20 मैच खेल लिया हो, लेकिन उन्होंने ऐसे संकेत दिए हैं कि वह अगले आइपीएल सत्र में मुंबई के टीम प्रंबधन का हिस्सा हो सकते हैं। तेंदुलकर से जब पूछा गया कि क्या वह मुंबई इंडियंस के डगआउट में कोई अन्य भूमिका निभा सकते हैं तो उन्होंने कहा, 'अभी तक, मुझे नहीं पता है। हमने अभी यह टूर्नामेंट जीता है और मैं इस क्षण का लुत्फ उठाना चाहता हूं। अगले आइपीएल से पहले अभी छह महीने हैं और मुझे पूरा भरोसा है कि तब तक कुछ फैसला हो जाएगा।'

उन्होंने चैंपियंस लीग टी20 की अधिकारिक वेबसाइट से कहा, 'मैं अगले सत्र पर निगाह लगाए हूं क्योंकि मुंबई इंडियंस के साथ मुझे छह साल हो गए हैं और इस अनुभव का मैंने सचमुच आनंद उठाया है।' उन्होंने कहा कि आइपीएल और चैंपियंस लीग टी20 में खिताब जीतने से उन्हें महसूस हो रहा है कि उन्होंने अपना सपना पूरा कर लिया है। तेंदुलकर ने कहा, 'यह शानदार है। आइपीएल के बाद इसी साल चैंपियंस लीग जीतना एक विशेष चीज है। जब आइपीएल सत्र शुरू हुआ था, हम इसे बेताबी से जीतना चाहते थे। टीम ने तब से शानदार खेल दिखाया है और परिणाम बेहतरीन रहा।'

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर