यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 10, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
फिक्सिंग में फंसा आईपीएल-8, आरआर ने स्वीकारा
राजस्थान रॉयल्स की ओर से भी इस बारे में बयान आया है। आरआर प्रबंधन ने बीसीसीआई को इस बात की ...और पढ़ें

नई दिल्ली। आइपीएल- 8 के शुरू होते ही मैच फिक्सिंग का भूत फिर से मंडराने लगा है। राजस्थान रॉयल के एक प्लेयर ने मैच फिक्सिंग को लेकर खुलासा कर सनसनी फैला दी है। बताया गया है कि उनसे बोर्ड को बताया कि मैच फिक्स करने के लिए उससे संपर्क किया गया और उसे पैसे का प्रलोभन दिया गया।
इस बीच राजस्थान रॉयल्स की ओर से भी इस बारे में बयान आया है। आरआर प्रबंधन ने बीसीसीआई को इस बात की जानकारी दी है। इसमें प्रबंधन ने स्वीकार किया है कि उसके खिलाड़ी से फिक्सिंग के मामले में संपर्क किया गया था।
'आईपीएल में होती हैं रेव पार्टियां और मैच फिक्सिंग'
आइपीएल-8 में राजस्थान रॉयल के पहले मैच के पहले इस खुलासे से हड़कंप मच गया। एक अंग्रेजी अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक टीम के एक प्लेयर ने एक महीने पहले बीसीसीआइ के एंटी करप्शन टीम को बताया था कि उससे फिक्सिंग के लिए संपर्क किया गया था। उसके साथ खेलने वाले एक रणजी टीममेट ने उसे यह अृॉफर दिया। उसे फिक्सिंग के लिए पैसे का प्रलोभन दिया गया।
राजस्थान रॉयल के प्लेयर ने अॉफर को ठुकरा दिया। उसने बताया कि पहले उसे लगा कि उसके साथ मजाक किया जा रहा है। अॉफर करने वाला प्लेयर रणजी मैच के दौरान उसका रूम पार्टनर था।राजस्थान रॉयल्स के मुंबई बेस्ड खिलाड़ी ने इस बात की जानकारी वरिष्ठ फ्रैंचाइजी अधिकारी को इसकी जानकारी दी, जिन्होंने एंटी-करप्शन एंड सिक्योरिटी यूनिट से शिकायत की। एसीएसयू अधिकारियों की शुरुआती पूछताछ में राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ी ने बताया कि पहले उसे लगा कि उसका रणजी टीममेट मजाक कर रहा है।
एसीएसयू प्रमुख रवि सवानी ने इस बारे में पूछे जाने पर कोई टिप्पणी करने से इन्कार कर दिया।राजस्थान रॉयल्स क्रिकेट लीग के इस सीजन में आज अपना पहला मैच खेलेगी। शेन वॉटसन की कप्तानी वाली टीम किंग्स इलेवन पंजाब से भिड़ेगी।