विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 09, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मुंबई इंडियंस को करारा झटका, ये दिग्गज आइपीएल से हटा

By ShivamEdited By:
Published: Thu, 09 Apr 2015 07:25 PM (IST)Updated: Thu, 09 Apr 2015 07:28 PM (IST)

ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड ने आगामी व्यस्त कार्यक्रम के चलते आईपीएल में नहीं खेलने का फैसला लिया है। ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मेलबोर्न। ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड ने आगामी व्यस्त कार्यक्रम के चलते आईपीएल में नहीं खेलने का फैसला लिया है। विश्व कप चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई टीम के गेंदबाज हेजलवुड को मुंबई इंडियंस ने 2014 में एक लाख डॉलर में खरीदा था, जिसके बाद इस सत्र के लिए उन्हें टीम में बरकरार रखा था।

मुंबई को बुधवार को आइपीएल के पहले मुकाबले में कोलकाता नाइटराइडर्स के हाथों हार का सामना करना प़़डा था। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने कहा, 'जब से जोश ने आइपीएल में खेलना शुरू किया है उनका काम बहुत बढ़ गया है। आइपीएल खिला़ि़डयों के आराम करने का समय होता है और जोश के मामले में यह माना गया कि उन्हें आगामी बहुत ही व्यस्त कार्यक्रम को देखते हुए आराम करना चाहिए। टेस्ट सीरीज के खत्म होने के बाद आईपीएल ने इस बात को स्वीकार कर लिया था।

आइपीएल से जुड़ी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें

आईपीएल के फाइनल के कुछ ही दिन बाद ऑस्ट्रेलिया को कैरिबियाई दौरे पर अभ्यास मैच खेलना है। इसके बाद वह मेजबान वेस्टइंडीज से दो टेस्ट मैच खेलेगी। इसके बाद वो 8 जुलाई से इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की एशेज सीरीज में खेलेगी।

क्रिकेट से जुड़ी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।