विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 21, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मयपन्न से मेरा कोई सरोकार नहीं : श्रीनिवासन

By Edited By:
Published: Sat, 21 Sep 2013 05:29 PM (IST)Updated: Sun, 22 Sep 2013 06:19 PM (IST)

बीसीसीआइ अध्यक्ष एन श्रीनिवासन ने अपने दामाद और आइपीएल स्पॉट फिक्िसग मामले में फंसे चेन्नई सुपर किंग्स टीम प्रिंसिपल गुरुनाथ ...और पढ़ें

News Article Hero Image

चेन्नई। बीसीसीआइ अध्यक्ष एन श्रीनिवासन ने अपने दामाद और आइपीएल स्पॉट फिक्िसग मामले में फंसे चेन्नई सुपर किंग्स टीम प्रिंसिपल गुरुनाथ मयप्पन से शनिवार को किनारा करते हुए कहा है कि इस मामले में कानून अपना काम करेगा।

पढ़ें: '20 साल पहले टी20 मैच होता तो सचिन होते महानतम'

उन्होंने कहा कि यह गुरुनाथ मयप्पन से जुड़ा मामला है। यदि उनके खिलाफ आरोप तय किए गए हैं तो कानून उनके खिलाफ कार्रवाई करेगा। उन्हें निलंबित कर दिया गया था लिहाजा खेल से उनका कोई सरोकार नहीं है। उन्होंने कहा कि मयपन्न को अपना बचाव खुद करना है। उनका मुझसे कोई सरोकार नहीं है।

उन्होंने कहा कि वह चेन्नई में 29 सिंतबर को होने वाली वार्षिक आम सभा में अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ेगे साथ ही बैठक की अध्यक्षता भी करेंगे। इस बारे में मीडिया चाहे जो सोचे मै चुनाव जीतूंगा।

यह भी पढ़ें: अहम फैसले चुनाव के बाद : राजीव शुक्ला

गौरतलब है कि श्रीनिवासन, जिनकी कंपनी इंडिया सीमेंट आइपीएल की फ्रेंचाइजी टीम चेन्नई सुपर किंग्स टीम की मालिक है। इस मामले में गुरुनाथ मयप्पन के गिरफ्तार होने के बाद नैतिक आधार पर श्रीनिवासन को बीसीसीआइ अध्यक्ष से किनारा करना पड़ा था।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर