यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 26, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
बेहद खतरनाक खेल है क्रिकेट: लारा
वेस्टइंडीज के महान बैट्समैन ब्रायन लारा ने आस्ट्रेलियन बैट्समैन फिल ह्यूज के जल्दी स्वस्थ होने की कामना करते हुए कहा ...और पढ़ें

सिडनी। वेस्टइंडीज के महान बैट्समैन ब्रायन लारा ने आस्ट्रेलियन बैट्समैन फिल ह्यूज के जल्दी स्वस्थ होने की कामना करते हुए कहा कि क्रिकेट खतरनाक खेल है और इसमें हमेशा जोखिम बना रहता है। उन्होंने कहा, पूरा क्रिकेट जगत ह्यूज के लिए दुआ कर रहा है, लेकिन इसकी कोई गारंटी नहीं है कि भविष्य में ऐसा हादसा फिर नहीं होगा। यह दुर्भाग्यपूर्ण है और इस खेल में बल्लेबाजों को हमेशा इस तरह का खतरा बना रहता है। आप कभी नहीं चाहेंगे कि ऐसा कुछ हो मगर इस तरह की घटनाओं की आशंका हमेशा बनी रहती है।
दुनिया के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में शुमार होने के बावजूद लारा ने कहा कि मैदान पर शार्टपिच गेंदों का सामना करते हुए वे कई बार डर महसूस करते थे। मुझे पता है खेल में जोखिम होता है और मैं हमेशा प्रार्थना करके सुबह घर से निकलता था।