विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 30, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

तैयार रहिए, रंगीन कपड़ों में आखिरी बार दिखेगा सचिन का जलवा!

By Edited By:
Published: Fri, 30 Aug 2013 04:14 PM (IST)Updated: Fri, 30 Aug 2013 10:20 PM (IST)

बेशक सचिन तेंदुलकर ने आइपीएल से संन्यास ले लिया हो लेकिन वह जल्द शुरू होने वाले चैंपियंस लीग टी20 में ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। बेशक सचिन तेंदुलकर ने आइपीएल से संन्यास ले लिया हो लेकिन वह जल्द शुरू होने वाले चैंपियंस लीग टी20 में खेलते नजर आ सकते हैं क्योंकि मुंबई इंडियंस ने उनका नाम टीम में शामिल करके इसका संकेत दे दिया है, जिससे यह साफ है कि आखिरी बार फैंस रंगीन कपड़ों में मास्टर को जलवा बिखेरते देख सकेंगे। वहीं, राहुल द्रविड़ का नाम भी राजस्थान रॉयल्स की टीम में शामिल किया गया है।

गौरतलब है कि सचिन ने मुंबई इंडियंस द्वारा आइपीएल-6 का खिताब जीतते ही इस टी20 के तड़के से संन्यास की घोषणा कर दी थी जिसके बाद यह कयास लगाए जाने लगे थे कि क्या मास्टर ब्लास्टर चैंपियंस लीग टी20 में खेलेंगे या नहीं..लेकिन मुंबई ने चैंपियंस लीग टी20 के लिए टीम की घोषणा कर दी है और इसमें सचिन के फैंस के लिए अच्छी खबर यही है कि मास्टर ब्लास्टर का नाम इसमें शामिल है, तो काफी हद तक यह मुमकिन है कि शायद आखिरी बार फैंस सचिन को रंगीन कपड़ों में मैदान पर धूम मचाते देख सकेंगे। वहीं, दूसरी तरफ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके राहुल द्रविड़ भी राजस्थान रॉयल्स टीम का हिस्सा रहेंगे, अभी यह कहना मुश्किल है कि क्या वाकई द्रविड़ टीम की अगुवाई भी करेंगे या फिर सिर्फ एक मेंटर के तौर पर मौजूद रहेंगे।

वहीं, खबर यह भी है श्रीलंका के कुमार संगाकारा ने अपनी आइपीएल टीम हैदराबाद सनराइजर्स को ना चुनकर अपने श्रीलंकाई क्लब कंदुरता मरून्स से खेलने का फैसला लिया है और श्रीलंकाई गेंदबाज लसिथ मलिंगा को इस बार मुंबई इंडियंस की टीम में शामिल नहीं किया गया है क्योंकि वह अपने परिवार के साथ समय बिताना चाहते हैं। इसके अलावा पाकिस्तानी टीम फैसलाबाद वुल्वस के इस टूर्नामेंट में शामिल होने की अटकलों पर भी विराम लगता नजर आ रहा है और अब शायद काफी हद तक यह साफ होता जा रहा है कि यह पाकिस्तानी क्लब चैंपियंस लीग में खेल सकेगा क्योंकि इस टीम की भी घोषणा कर दी गई है। हालांकि अभी सरकार की तरफ से इस मामले में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर