यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 03, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
रोचक तथ्य! चैंपियंस ट्रॉफी भी एक भारतीय के दिमाग की देन है
आइसीसी चैंपियंस ट्रॉफी की शुरुआत होने में अब सिर्फ तीन दिन शेष है। इसकी शुरुआत पहली बार 1998 में हुई। ...और पढ़ें

नई दिल्ली। आइसीसी चैंपियंस ट्रॉफी की शुरुआत होने में अब सिर्फ तीन दिन शेष है। इसकी शुरुआत पहली बार 1998 में हुई। क्या आप जानते हैं कि इस ट्रॉफी की शुरुआत के पीछे मुख्य रूप से किसकी भूमिका रही है? नहीं तो, हम बताते हैं आपको राज की बात। इसके पीछे भी एक भारतीय का ही दिमाग लगा है।
पढ़ें : क्या हैं टीम इंडिया की तीन बड़ी कमियां
वह इंसान कोई और नहीं, बल्कि रविवार को बीसीसीआइ के कार्यकारी अध्यक्ष बने जगमोहन डालमिया हैं। चैंपियंस ट्रॉफी 1997 से 2000 तक आइसीसी के अध्यक्ष रहे भारत के दिग्गज क्रिकेट प्रशासक जगमोहन डालमिया के दिमाग की उपज थी। इसको शुरू करने के पीछे दो प्रमुख कारण थे। पहला यह कि इस खेल को उन देशों में भी प्रचारित प्रसारित किया जाए, जहां इसकी जड़ें कम गंहरी हैं। साथ ही यह विश्व कप के बीच में आइसीसी के लिए धन कमाने का जरिया बने।
पढ़ें : कोहली, कार्तिक के शतक से भारत ने श्रीलंका को रौंदा
मिनी विश्व कप के तौर पर प्रचारित पहला टूर्नामेंट अक्टूबर, 1998 में ढाका (बांग्लादेश) में खेला गया था। इससे आइसीसी को एक करोड़ डॉलर (करीब 56 करोड़ रुपये) की कमाई हुई थी। दूसरा टूर्नामेंट नैरोबी में खेला गया था। यह आर्थिक रूप से तो सफल रहा, लेकिन दर्शक इससे दूर ही रहे। अगला टूर्नामेंट 2002 में श्रीलंका में खेला गया, लेकिन इसके करीब पांच माह बाद विश्व कप खेला जाना था, इसलिए इसके आयोजन को लेकर आलोचना हुई। साथ ही क्रिकेट के विकासशील देशों में उसका आयोजन करने का वादा भी पूरा नहीं हुआ।
पढ़ें : क्या आप जानते हैं आइसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का पूरा फॉर्मेट?
2004 में इसका आयोजन इंग्लैंड में किया गया। 2006 में यह टूर्नामेंट भारत में खेला गया। उसके बाद 2009 में ऑस्ट्रेलिया ने इसकी मेजबानी की। तब तक टी-20 प्रारूप में लोगों की दिलचस्पी बढ़ जाने के कारण प्रायोजक भी इससे दूर होने लगे। हम आपको यह बता दें कि छह जून से इंग्लैंड और वेल्स में होने वाला यह टूर्नामेंट अंतिम होगा। इसके बाद इसका आयोजन कभी नहीं होगा।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
