यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 01, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
कोहली, कार्तिक के शतक से भारत ने श्रीलंका को रौंदा
आइसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी के वार्म-अप मुकाबले में श्रीलंका ने टीम इंडिया को जीतने के लिए 334 रनों का विशाल लक्ष्य ...और पढ़ें

बर्मिघम। आईपीएल की खुमारी को दूर भगाते हुए भारतीय टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी के अपने पहले अभ्यास मैच में श्रीलंका को पांच विकेट से हराकर खिताब के लिए अपनी दावेदारी मजबूत की।
हालांकि इस मैच में भारतीय गेंदबाज बेअसर रहे लेकिन बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन कर अपनी तैयारियों के पुख्ता सबूत दिए। टॉस जीतकर भारत ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
श्रीलंका ने ओपनर कौशल परेरा (82) और तिलकरत्ने दिलशान (84) के शानदार अर्थशतकों के साथ निर्धारित 50 ओवर में तीन विकेट पर 333 रन का विशाल स्कोर बनाया।
जवाब में टीम इंडिया ने शुरुआत में लड़खड़ाने के बाद विराट कोहली और दिनेश कार्तिक के शतकों से लक्ष्य छह गेंद शेष रहते पांच विकेट गंवाकर हासिल कर लिया।
ओपनर शिखर धवन (01), मुरली विजय (18) और रोहित शर्मा (05) उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे। रैना भी 34 रन बनाकर आउट हो गए।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
