विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 08, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ये पांच पल, जिससे वेस्टइंडीज-पाक मैच का बढ़ गया रोमांच

By Edited By:
Published: Sat, 08 Jun 2013 10:21 AM (IST)Updated: Sat, 08 Jun 2013 12:46 PM (IST)

आइसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के दूसरे मुकाबले में वेस्टइंडीज और पाकिस्तान के बीच एक लो स्कोरिंग, लेकिन मजेदार मैच हुआ। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 170 रन बनाए, जवाब में छोटे से लक्ष्य का पीछा करते-करते वेस्टइंडीज के 8 विकेट गिर गए। बहरहाल, अंत में वेस्टइंडीज ने पाकिस्तान को 2 विकेट से हराकर चैंपियंस ट्रॉफी में जीत से आगाज किया। शुक्रवार को दोनों देशों के बीच खेले गए मुकाबले में कई ऐसे मौके आएं, जिससे मैच में रोमांच आता रहा। आइए, जानते

News Article Hero Image

नई दिल्ली। आइसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के दूसरे मुकाबले में वेस्टइंडीज और पाकिस्तान के बीच एक लो स्कोरिंग, लेकिन मजेदार मैच हुआ। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 170 रन बनाए, जवाब में छोटे से लक्ष्य का पीछा करते-करते वेस्टइंडीज के 8 विकेट गिर गए। बहरहाल, अंत में वेस्टइंडीज ने पाकिस्तान को 2 विकेट से हराकर चैंपियंस ट्रॉफी में जीत से आगाज किया।

पूरी मैच रिपोर्ट पढ़ने के लिए क्लिक करें

शुक्रवार को दोनों देशों के बीच खेले गए मुकाबले में कई ऐसे मौके आएं, जिससे मैच में रोमांच आता रहा। आइए, जानते हैं ऐसे पांच रोमांचक पल :

1. मिस्बाह-उल-हक का कैच टपकाना : नौवें ओवर की अंतिम गेंद वेस्टइंडीज के विकेटकीपर दिनेश रामदीन ने पाकिस्तानी कप्तान मिस्बाह-उल-हक का एक आसान सा कैच छोड़ दिया, लेकिन मामला यहीं खत्म नहीं हुआ, क्योंकि उनके साथ-साथ वेस्टइंडीज के अन्य खिलाड़ियों ने कैच की अपील की थी। अंपायर ने आउट भी दे दिया, लेकिन लेग अंपायर ने उस कैच पर शंका जाहिर की और तीसरे अंपायर के पास फैसला भेज दिया गया। रीप्ले में यह देखा गया कि गेंद रामदीन के ग्लब्स में जरूर आई, लेकिन फिर उनके हाथ से फिसल गई। जब उन्होंने अपील की, तब गेंद जमीन पर थी और मिस्बाह को शून्य के निजी स्कोर पर ही बड़ा जीवनदान मिल गया। मिस्बाह ने उस जीवनदान का भरपूर फायदा उठाया और नाबाद 96 रन बनाए।

मैच हो तो ऐसा! जानिए भारत-दक्षिण अफ्रीका मैच के 6 रोचक आंकड़े

2. मिस्बाह का दर्द : शतक की ओर बढ़ रहे पाक कप्तान मिस्बाह को उस वक्त करारा झटका लगा, जब उनके आखिरी बल्लेबाज मोहम्मद इरफान आउट हो गए, क्योंकि मिस्बाह उस वक्त 96 रन बनाकर दूसरे छोर पर खड़े थे। वे शतक से महज 4 रन दूर रह गए और 96 रन पर ही नाबाद पवेलियन लौट गए। उस गेंद से पहले उन्होंने इरफान को काफी समझाया था और इरफान ने भी इशारे में उन्हें यह भरोसा दिलाया कि वे घबराएं नहीं, लेकिन इरफान कैरिबियाई गेंदबाज रवि रामपॉल की गेंद पर संभल नहीं सके और ब्रावो को एक आसान सा कैच दे दिया।

जानिए वो पांच कारण, जिसके दम पर टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को हरा दिया

3. केमार रोच के 6 ओवर : कैरिबियाई गेंदबाज केमार रोच के शुरुआती 6 ओवर का कोई जवाब नहीं। इस दौरान उन्होंने पाकिस्तानी बल्लेबाजों को खूब तंग किया। इसका अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि उनके शुरुआती 6 में से 4 ओवर तो मेडन ही थे और इस दौरान उन्होंने सिर्फ 7 रन दिए, जबकि 3 विकेट हासिल किए। रोच ने अपने 10 ओवर के स्पेल में कुल 28 रन खर्च किए।

भारत-दक्षिण अफ्रीका मैच की पूरी रिपोर्ट पढ़ने के लिए क्लिक करें

4. स्लिप में क्रिस गेल का कमाल : ऐसा माना जाता है कि स्लिप में अगर कोई लंबा खिलाड़ी क्षेत्ररक्षण करे तो उससे जरूर फायदा मिलता है। ऐसा ही नजारा शुक्रवार को खेले गए मुकाबले में देखने को मिला, जब वेस्टइंडीज के क्रिस गेल ने ड्वेन ब्रावो की गेंद पर स्लिप में हवा में काफी ऊंची छलांग लगाते हुए पाकिस्तानी बल्लेबाज जुनैद खान का एक शानदार कैच लपका। खान ने काफी तेज शॉट खेला था, लेकिन गेल ने पलभर में ही उसे लपककर तमाम प्रशंसकों को हैरान कर दिया।

चैंपियंस ट्रॉफी की और मजेदार खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

5. पोलार्ड का पहला रन : शुक्रवार को पाकिस्तान के खिलाफ कैरिबियाई आक्रामक बल्लेबाज किरोन पोलार्ड ने उस वक्त लोगों को हैरान कर दिया, जब उन्होंने अपना पहला रन 18वीं गेंद पर लिया। उनके पहले रन के लिए प्रशंसकों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। यह समझ में नहीं आ रहा था कि आखिर ऐसा कैसे हो रहा है। पोलार्ड ने 58 गेंदों में 30 रन बनाकर आउट हुए।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।