Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    होनहारों के लिए आइपीएल सुनहरा मौका : चेतन चौहान

    By sanjay savernEdited By:
    Updated: Sun, 03 May 2015 09:48 PM (IST)

    पूर्व क्रिकेटर व पूर्व भाजपा सांसद चेतन चौहान का मानना है कि इंडियन प्रीमियर लीग (आइपीएल) होनहार खिलाडिय़ों के लिए सुनहरा मौका उपलब्ध कराता है। क्योंकि भारतीय टीम और रणजी में देश के सभी प्रतिभावान खिलाड़ी नहीं खेल सकते हैं। इसलिए आइपीएल में उन्हें खुद को साबित करने का मौका

    जागरण संवाददाता, बुलंदशहर। पूर्व क्रिकेटर व पूर्व भाजपा सांसद चेतन चौहान का मानना है कि इंडियन प्रीमियर लीग (आइपीएल) होनहार खिलाडिय़ों के लिए सुनहरा मौका उपलब्ध कराता है। क्योंकि भारतीय टीम और रणजी में देश के सभी प्रतिभावान खिलाड़ी नहीं खेल सकते हैं। इसलिए आइपीएल में उन्हें खुद को साबित करने का मौका मिलता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मूलरूप से बुलंदशहर के अगौता के रहने वाले पूर्व सांसद चेतन चौहान गत दिवस बुलंदशहर आये थे। दैनिक जागरण से खास बातचीत में उन्होंने कहा कि आइपीएल से देश के होनहार खिलाडिय़ों को बेहतरीन अवसर मिल रहे हैं। कई नई प्रतिभाएं सामने आ रही हैं। आइपीएल से उनका हुनर दिखता है, जिससे चयन कार्यकर्ताओं की सीधे नजर उन पर पड़ती है। पूर्व क्रिकेटर ने बेबाकी से कहा कि विश्व कप में टीम ने उम्मीद के अनुसार प्रदर्शन किया। आस्ट्रेलिया विश्व कप का हकदार था।

    भारतीय गेंदबाजी के सवाल पर उन्होंने कहा कि पहले से गेंदबाजी में काफी धार आई है। भुवनेश्वर, उमेश यादव, मोहम्मद शमी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। युवराज सिंह के विश्व कप में न खिलाने पर कहा कि यदि में चयनकर्ता होता तो युवी को एक मौका जरूर देता। उन्होंने भविष्य के लिए मनीष पांडे, संजू सैमसन, दीपक हुड्डा, उन्नमूक चंद, मयंक अग्रवाल, करन नायर, सूर्यकांत यादव, मनोज तिवारी पर भरोसा जताया। विश्व कप में भारतीय टीम का हार का ठीकरा अनुष्का और विराट पर फोडऩे की उन्होंने निंदा की तो संभावना जताई कि यदि वीरेन्द्र सहवाग, गौतम गंभीर, युवराज ङ्क्षसह और युसूफ पठान कड़ी मेहनत करेंगे तो फिर भारतीय टीम का हिस्सा हो सकते हैं। पूर्व क्रिकेटर ने कप्तान धौनी के फैसलों पर सहमति जताई। फिर से चुनाव लडऩे पर बोले कि यदि पार्टी टिकट देती है तो लड़ेंगे।

    क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

    खेल की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

    comedy show banner
    comedy show banner