विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 16, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

राजधानी में टक्‍कर के बाद वन मंत्री के बंगले में घुसी कार

By Mohit TanwarEdited By:
Published: Sat, 16 Jan 2016 01:07 PM (IST)Updated: Sat, 16 Jan 2016 01:51 PM (IST)

शंकर नगर भारत माता चौक पर आधी रात को तेज़ रफ़्तार दो कार आपस में टकराकर वन मंत्री महेश गागड़ा के बंगले में घुस गई।

News Article Hero Image

रायपुर। शंकर नगर भारत माता चौक पर आधी रात को तेज़ रफ़्तार दो कार आपस में टकराकर वन मंत्री महेश गागड़ा के बंगले में घुस गई। इससे बंगले में तैनात गार्ड के साथ दोनों कार के सवारों को भी गंभीर चोट आई है। जानकारी के अनुसार घटना सिविल लाइन थाना इलाके की है।

सीजी 07-एयू-3007 कार में सवार घायलों में अंकित केसरवानी, वसीम रज़ा, अनुराग तिवारी,गिरिराज सभी गायत्री नगर रायपुर निवासी है।

एमएच-31-सीआर- 3045 में सवार नागपुर का सिंधी परिवार शादी समारोह से लौट रहा था। पति-पत्नी को आरोग्य अस्पताल पहुंचवाया गया है। सभी घायल का मेकाहारा अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। वन मंत्री के बंगले में तैनात गार्ड आरक्षक अनूप कुमार यादव 15 वी बटालियन बीजापुर का जवान है।