सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 16, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पेट्रोल-डीजल पर सब्सिडी के पक्ष में नहीं सरकार, एक्साइज ड्यूटी में कटौती संभव

By Praveen DwivediEdited By:
Published: Mon, 16 Jan 2017 07:32 PM (IST)Updated: Mon, 16 Jan 2017 07:43 PM (IST)

पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि पेट्रोल और डीजल पर फिर से सब्सिडी नहीं दी जाएगी।

पेट्रोल-डीजल पर सब्सिडी के पक्ष में नहीं सरकार, एक्साइज ड्यूटी में कटौती संभव
पेट्रोल-डीजल पर सब्सिडी के पक्ष में नहीं सरकार, एक्साइज ड्यूटी में कटौती संभव

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने आज कहा कि पेट्रोल और डीजल पर फिर से सब्सिडी नहीं दी जाएगी। हालांकि पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने यह जरूर कहा कि अगर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इसी तरह इजाफा होता रहा तो एक्साइज ड्यूटी में जरूर कटौती की जा सकती है। आपको बता दें कि दिसंबर के बाद अब तक पेट्रोल की कीमतों में 5.21 रुपए और डीजल की कीमतों में 4.45 रुपए तक का इजाफा हो चुका है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतों में इजाफे की वजह से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है। दिसंबर के बाद पेट्रोल की कीमत 4 बार और डीजल की कीमत 3 बार बढ़ चुकी है। बीती रात पेट्रोल की कीमत में 42 पैसा प्रति लीटर और डीजल में 1.03 पैसा प्रति लीटर का इजाफा किया जा चुका है। दिल्ली में पेट्रोल की नई कीमत 71.14 रुपए प्रति लीटर है, जबकि नवंबर अंत तक यह कीमत 65.93 रुपए थी। इसी तरह डीजल की कीमत 59.02 रुपए कर दी गई है जो कि नवंबर महीने में 54.57 रुपए प्रति लीटर थी।

सब्सिडी जरूरतमंदों के लिए

धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि सब्सिडी केवल जरूरतमंद लोगों के लिए है, न कि उन लोगों के लिए जो अफोर्ड कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि ऑटो फ्यूल का इस्तेमाल ज्यादातर वही लोग करते हैं, जो लोग इसे अफोर्ड कर सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि सब्सिडी गरीब विरोधी व्यवस्था है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।