विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 17, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बॉर्डर पर रखी जा रही कड़ी नजर

By Edited By:
Published: Thu, 17 Nov 2016 03:00 AM (IST)

बगहा। नोट बंदी को लेकर इंडो-नेपाल सीमा स्थित गंडक बराज चेक पोस्ट पर एसएसबी के द्वारा नेपाल से काला ध

News Article Hero Image

बगहा। नोट बंदी को लेकर इंडो-नेपाल सीमा स्थित गंडक बराज चेक पोस्ट पर एसएसबी के द्वारा नेपाल से काला धन भारत लाने वालों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। वही एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी आम लोगों की परेशानी जस की तस बनी हुई है। बैंक एवं एसबीआई में ग्राहकों की लंबी लाइन लगी है। सर्वाधिक परेशानी उन लोगों को हो रही है। जिनके घरों में शादी है जरूरत है लाखों की और उन्हें हजारों रुपए में संतोष करना पड़ रहा है। बैंक के द्वारा ग्राहकों को ढाई हजार रुपये मूल के एक रुपए के सिक्के से भरा थैला थमा दिया जा रहा है। जिससे ग्राहकों की परेशानी और भी बढ़ गई है। वाल्मीकि नगर स्थित उपडाकघर के उप डाकपाल संतोष कुमार उराव ने बताया कि डाकघर में पैसे नहीं होने के कारण जमा निकासी बंद है हलाकि इसकी सूचना वरीय पदाधिकारियों को दे दी गई है जैसे जैसे दिन बीतता जा रहा है। वैसे वैसे लोगों का सब्र भी टूटता जा रहा है। एसबीआई वाल्मीकिनगर के शाखा प्रबंधक अविनाश कुमार ने बताया कि ग्राहकों को बेहतर सेवा देने का प्रयास किया जा रहा है। कुछ दिनों में स्थिति सामान्य हो जाने की उम्मीद है। वही बैंक परिसर के बाहर ठेले वालों की बहार हैं। भीड़ को देखते हुए खाने-पीने की कई अस्थाई दुकानें लगी हैं। महिलाओं में धक्का-मुक्की की शिकायत मिलने के बाद बाल्मीकि नगर थाना अध्यक्ष भगत लाल मंडल के द्वारा महिला पुलिस की तैनाती बैंक परिसर में की गई है।