विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 28, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लौरिया विधायक विनय बिहारी समेत सात पर दंगा व चोरी की प्राथमिकी दर्ज

By Kajal KumariEdited By:
Published: Tue, 28 Nov 2017 01:46 PM (IST)Updated: Tue, 28 Nov 2017 11:47 PM (IST)

फिल्म पद्मावती के विरोध में निकाली गई रैली के दौरान हुए हंगामे के बाद भाजपा विधायक विनय बिहारी समेत सात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।

लौरिया विधायक विनय बिहारी समेत सात पर दंगा व चोरी की प्राथमिकी दर्ज
लौरिया विधायक विनय बिहारी समेत सात पर दंगा व चोरी की प्राथमिकी दर्ज

पश्चिमी चंपारण [जेेएनएन]। फिल्म पद्मावती के विरोध में सोमवार को निकली  रैली के दौरान महावत टोली (मोहर्रम चौक) में हुआ बवाल का मामला अब थाने तक पहुंच गया है। इस सिलसिले में एक मोबाइल दुकानदार ने लौरिया विधायक विनय बिहारी समेत सात लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई है।

थानाध्यक्ष नित्यानंद चौहान ने बताया कि दुकानदार ताहिर खान की शिकायत पर दंगा करने, गैर कानूनी जुटाव करने व चोरी की धारा में कांड दर्ज हुआ है । इसमे लौरिया विधायक विनय बिहारी , गनौली के मुखिया सह जिला भाजपा उपाध्यक्ष उमाकांत सिंह, मठिया के मुखिया संजय सिंह, भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष  रिंकी गुप्ता उर्फ कुमार गौरव, कांग्रेस नेता रविन्द्र सिंह , बलवंत सिंह व ठेकेदार राकेश सिंह को नामजद किया गया है ।

 

दुकानदार ने आरोप लगाया है कि वह आरजेडी का कार्यकर्ता है। जुलूस के समय वह अपनी दुकान पर बैठा था । जुलूस का नेतृत्व विनय बिहारी कर रहे थे । जुलूस में शामिल लोग दुकान में घुस कर तोड़फोड़ करने लगे । जान से मारने की धमकी दी । हमलावर जाते वक्त 50-60 पीस पुराना मोबाइल व लैपटॉप भी उठा ले गए।