Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जंगलराज की भी सीमा पार, अब शब्द नहीं : पासवान

    By Edited By:
    Updated: Sun, 14 Feb 2016 09:38 PM (IST)

    वैशाली। बिहार में जिस तरह अपराध दिनों दिन बढ़ रहा है, जंगलराज की सीमा भी पार हो चुकी

    Hero Image

    वैशाली। बिहार में जिस तरह अपराध दिनों दिन बढ़ रहा है, जंगलराज की सीमा भी पार हो चुकी है। वर्तमान हालात के संदर्भ में अब उनके पास कहने को शब्द नहीं हैं। आज दुनिया चांद पर जा रहा है और बिहार को गर्त में ले जाया जा रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लोजपा सुप्रीमो एवं केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने बिहार के हालात पर नीतीश सरकार को निशाने पर लेते हुए कहा कि वे तो शुरू से ही यह कह रहे हैं कि बिल्ली जब दूध की रखवाली करेगी तो क्या होगा ? पासवान ने कहा कि बिहार के हालात दिनों दिन बिगड़ रहे हैं। अपराध का ग्राफ चरम पर पहुंच गया है। इस राज में कोई सुरक्षित नहीं रह गया है। व्यवसायी, इंजीनियर, पॉलिटिशियन की हत्या हो रही है। पासवान ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को निशाने पर लेते हुए कहा कि उन्हें यह बताना चाहिए कि कितनी और हत्या के बाद नीतीश अपना मुंह खोलेंगे। यह भी बताना चाहिए कि नीतीश किसके प्रेशर पर काम कर रहे हैं। बिहार में जो हालात हैं, लोग उनसे जवाब चाहते हैं।

    बिहार में राष्ट्रपति शासन लगाये जाने की लोजपा की मांग पर पूछे गये सवाल के जवाब में पासवान ने कहा कि केंद्रीय मंत्री की हैसियत से संवैधानिक दायरे में होने को लेकर तो वे इस पर कुछ नहीं बोल सकते लेकिन पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष होने के नाते वे लोजपा संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष चिराग पासवान एवं प्रदेश अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस की इस मांग का समर्थन करते हैं। आरा में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष विशेश्वर ओझा की हत्या पर पासवान ने कहा कि वे सोमवार को आरा जा रहे हैं। मंगलवार को एनडीए की ओर से पूरे बिहार में आक्रोश मार्च का निर्णय लिया गया है। अगर सरकार इसके बाद भी नहीं संभलती है तो एनडीए भारत बंद का निर्णय लेगी।