Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    चेन्नई में बाढ़ के कारण बंद हुए गर्ल्स हॉस्टल, भटक रही बिहार की लड़कियां

    By Kajal KumariEdited By:
    Updated: Sat, 05 Dec 2015 10:36 AM (IST)

    तमिलनाडु में भारी बारिश और इसे लेकर हुई तबाही ने सिवान के कई परिवारों की नींद उड़ा दी है। चेन्नई में गर्ल्स हॉस्टल बंद हो गए हैं और अधिकतर लड़कियां हॉस्टल से निकलकर जहां-तहां फंसी हैैं।

    सिवान। तमिलनाडु में भारी बारिश और इसे लेकर हुई तबाही ने सिवान के कई परिवारों की नींद उड़ा दी है। फंसे लोगों में करीब दो दर्जन लोग सिवान के भी हैैं। परिजनों की नींद उड़ी है। ध्यान रात-दिन चेन्नई के हालात पर है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बड़हरिया प्रखंड के अठखंभा निवासी अब्दुस्सलाम सिवानी की आइटी प्रोफेशनल बेटी नजराना सलाम ने वहां से जो जानकारी दी है उससे परिवार सदमे में है। नजराना वहां गल्र्स हॉस्टल में रहती थी, बाढ़ में गर्ल्स हॉस्टल बंद हो गया है।

    अधिकतर लड़कियां हॉस्टल से निकलकर जहां-तहां फंसी हैैं। कई ऊंचे मकानों में जाने से सुरक्षित हैैं, लेकिन वहां दूसरी परेशानियों के कारण दिक्कत हो रही है। सिवानी ने बताया कि उनकी बेटी से बात करने में भी दिक्कत हो रही है।

    सुबह फोन लगा था,वन वे होने से हमने आवाज सुन ली, उधर वह भी बेचैनी में है। नजराना की मां इस्मत बेटी के सुरक्षित होने की दुआएं कर रही हैैं।

    नजराना ने बताया कि बस स्टैैंड तक जाने में परेशानी से बेंगूलर जाने की कोशिश भी नाकाम है। कंपनियों की ओर से सभी कर्मियों को दो सप्ताह का अवकाश दिए जाने के बावजूद वे निकल पाने की स्थिति में नहीं हैं।

    पानी की एक लीटर बोतल डेढ़ सौ में मिल रही है। लोगों के सामने आर्थिक संकट है। एटीएम मशीनें बेकार हैैं। उधार मिलने की न स्थिति है न गुंजाइश। हालात ने धनी-गरीब सबको एक जैसा बना दिया है।

    कई टेलीफोन कंपनियों ने मुफ्त कालिंग की सुविधा का एलान किया है, लेकिन यह सुविधा सबको नहीं मिल पा रही है। नजराना ने बताया कि खाने के पैकेट मिलने से ही उन लोगों की परेशानी कुछ कम हुई है। बड़हरिया सहित विभिन्न प्रखंडों के कई लोगों के चेन्नई और आसपास के अन्य शहरों में फंसे होने की सूचना है।

    comedy show banner
    comedy show banner