भाजपा भगाओ रैली में हजारों लोग होंगे शामिल : सम्राट
शेखपुरा। आगामी 27 अगस्त को पटना में होने वाली राजद की रैली को सफल बनाने के लिए पार्टी कार्यकर्ता अपन ...और पढ़ें

शेखपुरा। आगामी 27 अगस्त को पटना में होने वाली राजद की रैली को सफल बनाने के लिए पार्टी कार्यकर्ता अपनी पूरी ऊर्जा लगा देंगे। रैली में भाग लेने के लिए कार्यकर्ता अभी से तैयारी करने लगे हैं। उक्त बातें मंगलवार को राजद के प्रदेश स्तरीय नेता विजय सम्राट की अध्यक्षता में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक में कहा गया। यह बैठक शहर के इंदाय मोहल्ले में राजद प्रखंड अध्यक्ष रवि कुमार यादव के आवास पर की जा रही थी। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि महागठबंधन में राजद के बढ़ते जनाधार तथा पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के बढ़ रहे राजनैतिक कद को देखकर सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अंदर भय व्याप्त हो गया था कि अब उनकी नैया डूबने वाली है। इसलिए वे भाजपा के गोद में जा बैठक और गठबंधन से नाता तोड़ लिया। इसके लिए छह अगस्त को शेखपुरा में एक बैठक दोबारा की जाएगी। इसमें पटना कार्यकर्ताओं को ले जाने की जवाबदेही दी जाएगी। इस अवसर पर बैठक में राजद जिलाध्यक्ष राजनीति ¨सह, विजय यादव बिहटा प्रखंड अध्यक्ष, रवि कुमार, शंभू यादव, पूर्व मुखिया कुमार नागमणि राय, रामगुलाम यादव सहित कई लोग मौजूद थे।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।