Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गर्मी की वजह से स्कूलों का समय बदला

    By Edited By:
    Updated: Sat, 23 Apr 2016 08:43 PM (IST)

    शेखपुरा। चल रही भीषण गर्मी की वजह से जिले में स्कूलों के संचालन का समय बदल दिया गया है। इसक

    शेखपुरा। चल रही भीषण गर्मी की वजह से जिले में स्कूलों के संचालन का समय बदल दिया गया है। इसकी जानकारी डीइओ डा. तकीउद्दीन अहमद ने दी। बताया गया कि सोमवार से जिला में स्कूलों का संचालन सुबह छह बजे से ग्यारह बजे तक संचालित होंगे। डीइओ ने बताया कि स्कूलों के संचालन का यह बदला हुआ समय जिले के सभी सरकारी, मिडिल तथा हाई स्कूलों में समान रूप से लागू होगा। इस मामले में डीएम के निर्देश पर आदेश जारी कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि आदेश का उल्लंघन करने वाले स्कूलों के एचएम के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बताया गया कि सुबह छह बजे से ग्यारह बजे तक संचालित होने वाले इसी अवधि में स्कूलों में एमडीएम का संचालन भी किया जाना है। इधर शनिवार को भी जिला में भीषण गर्मी का दौर जारी रहा। सुबह आठ बजे से ही सूर्य आग उगलने लगा तथा दोपहर में तो सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। शनिवार को भी जिला का तापमान 41 डिग्री के पारे पर रहा। समूचे दिन तेज पछुवा हवा की वजह से लू के थपेड़े चलते रहे। जिला के मौसम पूर्वानुमान में बताया गया है कि सोमवार को तापमान का पारा 43 डिग्री पर पहुंच सकता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें