विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 28, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

प्रशिक्षण में अनुपस्थित कर्मियों से जवाब तलब

By Edited By:
Published: Mon, 28 Sep 2015 06:21 PM (IST)

सारण। जिला निर्वाचन अधिकारी ने प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने वाले कर्मियों से जवाब तलब करने का आदेश द

News Article Hero Image

सारण। जिला निर्वाचन अधिकारी ने प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने वाले कर्मियों से जवाब तलब करने का आदेश दिया है। अनुपस्थित रहने वाले कर्मियों को प्रशिक्षण देने के लिए तीन अक्टूबर की तिथि निर्धारित की गई है। इसमें अनुपस्थित रहने वाले कर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

विदित हो कि विधानसभा आम चुनाव को लेकर मतदान कर्मियों को मतदान कराने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रथम चरण के प्रशिक्षण में काफी संख्या में मतदान कर्मी अनुपस्थित पाये गए हैं। इसको गंभीरता से लेते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी सह जिलाधिकारी दीपक आनंद ने प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने वाले कर्मियों से जवाब तलब करने का आदेश दिया है। बताया जाता है कि प्रथम चरण के प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने वाले कर्मियों को तीन अक्टूबर को दोपहर एक बजे से शहर के गंगा सिंह कालेज प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमें अनुपस्थित रहने वाले कर्मियों पर कार्रवाई भी की जाएगी। इस संबंध में डीआइओ राम भगवान सिंह ने बताया कि जिन कर्मियों की प्रतिनियुक्ति विभिन्न कोषांगों में की गई है उन्हें भी यह प्रशिक्षण प्राप्त करना है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।