Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    मंडल में चलायी गई 41 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें

    By JagranEdited By:
    Updated: Thu, 17 Aug 2017 01:41 AM (IST)

    समस्तीपुर। मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में डीआरएम आरके जैन ने झंडोत्तोलन किया। इस दौरान परेड का निरीक

    मंडल में चलायी गई 41 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें

    समस्तीपुर। मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में डीआरएम आरके जैन ने झंडोत्तोलन किया। इस दौरान परेड का निरीक्षण भी किया गया। इस अवसर पर डीआरएम ने कहा कि भारत की जीवन रेखा कहीं जाने वाली भारतीय रेल सेवा प्रदान करने वाला सबसे बड़ा सरकारी संगठन है। उन्होंने कहा कि समस्तीपुर रेल मंडल पूर्व की भांति इस वर्ष भी बहुत अच्छी व गतिमय शुरुआत की है। यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए 47 जोड़ी स्पेशल गाड़ियां चलाई गई। समस्तीपुर-मु•ा़फ्फरपुर रेल खंड पर ट्रेन संख्या 63269 और 63270 मेमू पैसेंजर ट्रेन चलाई गई। मंडल के 24 स्टेशनों पर एलईडी फि¨टग लगा कर ग्रीन स्टेशन बनाया गया। मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर 439 एनर्जी सेवर पंखे का प्रावधान किया गया है, जिससे यात्रियों की सुविधा के साथ- साथ विधुत की खपत कम किया गया। जिससे रेल राजस्व की काफी वृद्धि हुई। रेलवे अस्पताल में मरीजों की सुविधा के लिए 17 कूलर लगाए गए हैं। सुरक्षा विभाग द्वारा इस वर्ष रेल अधिनियम के तहत 21982 लोगों को विभिन्न अपराधों यथा बिना टिकट यात्रा के तहत पकड़ कर 4 करोड़ 84 लाख 9 हजार 78 रुपये वसूल किए गए। बिना कारण चैन पु¨लग करने में 306 लोगों से 1 लाख 93 हजार 2 सौ 50 रुपये वसूल किया गया। इसके अलावा टिकट दलाली के आरोप में दो लोगों को जेल भेजा गया। मौके पर एडीआरएम आरके पांडेय, सीनियर डीपीओ बीएन ¨सह, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक बिरेन्द्र कुमार, मंडल सुरक्षा आयुक्त विजय प्रकाश पंडित सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। वहीं समस्तीपुर जंक्शन पर स्टेशन प्रबंधक अशोक कुमार, राजकीय रेल थाना में रेल थाना अध्यक्ष विनोद राम ने झंडोत्तोलन किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें