विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 27, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पटरी पर दौड़ी सीआरएस की इलेक्ट्रिक ट्रेन

By Edited By:
Published: Thu, 27 Nov 2014 03:36 AM (IST)

समस्तीपुर, संस : मुजफ्फरपुर - समस्तीपुर - बरौनी रेलखंड पर विद्युतीकरण कार्य का निरीक्षण बुधवार को मु

News Article Hero Image

समस्तीपुर, संस : मुजफ्फरपुर - समस्तीपुर - बरौनी रेलखंड पर विद्युतीकरण कार्य का निरीक्षण बुधवार को मुख्य संरक्षा आयुक्त एनई सर्किल लखनऊ प्रभात कुमार वाजपेयी ने किया। इस दौरान पहली बार समस्तीपुर स्टेशन पर विद्युत चालित इंजन पहुंची थी। यह निरीक्षण हाजीपुर-मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर से बरौनी तक इलेक्ट्रिक ट्रेनों को परिचालित करने को लेकर किया गया। हाजीपुर से बरौनी तक की इस निरीक्षण यात्रा में वे समस्तीपुर पहुंचे थे। इस दौरान सीआरएस ने समस्तीपुर जंक्शन का भी निरीक्षण किया। इस क्रम में इलेक्ट्रीक ट्रेनों को परिचालित करने के लिए लगाये गये विद्युत तारों एवं अन्य कार्यो का जायजा लिया। सीआएस ने सख्त लहजे में समस्तीपुर जंक्शन के पुराने फुट ओवरब्रिज को जल्द से जल्द तोड़ने का निर्देश दिया। बाद में सीआरएस ने विद्युत सब स्टेशन का निरीक्षण किया। बता दें कि निरीक्षण के क्रम में की गयी जांच रिपोर्ट जीएम को भेजा जाएगा। इस दौरान सब कुछ सही रहने पर जल्द से इलेक्ट्रिक ट्रेन को चलाने को हरी झंडी मिल सकती है। मौके पर डीआरएम अरुण मलिक, सोनपुर मंडल के डीआरएम राजेश तिवारी सहित हाजीपुर व समस्तीपुर मंडल के सभी अधिकारी उपस्थित रहे।