Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आरा-सासाराम के लिए दो नई पैसेंजर ट्रेन आज से

    By JagranEdited By:
    Updated: Tue, 22 Aug 2017 03:06 AM (IST)

    आरा-सासाराम रेलखंड पर पूर्व मध्य रेल प्रबंधन की ओर से दो नई पैसेंजर ।

    आरा-सासाराम के लिए दो नई पैसेंजर ट्रेन आज से

    जागरण संवाददाता, पटना :

    आरा-सासाराम रेलखंड पर पूर्व मध्य रेल प्रबंधन की ओर से दो नई पैसेंजर ट्रेन 75271-72 एवं 75273-74 का परिचालन मंगलवार से शुरू होगा। बुधवार से दोनों ट्रेन नियमित रूप से अपने निर्धारित समय से चलने लगेंगी।

    पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि गाड़ी संख्या 75271 आरा सासाराम डेमू सवारी गाड़ी सुबह 5 बजे खुलकर उदवंतनगर, गड़हनी, सेमराव, चरपोखरी, नगरी, पीरो, झारखंड महादेव, नोनार, हसनबाजार , भोजपुर बार्डर, शिवपुर हॉल्ट, विक्रमगंज, शहीद बाबा परव हॉल्ट, घोसिया, मानी, बैरी, संझौली, समहुता, गढ़नोखा, चनका, बराव, खैराडीह, अगरेर, मोकर होते हुए 8:30 बजे सासाराम पहुंचेगी। वापसी में यह सासाराम से सुबह 9:30 बजे खुलकर उपरोक्त स्टेशनों पर रुकते हुए 13 बजे आरा पहुंचेगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वहीं दूसरी ओर, 75273 आरा सासाराम गाड़ी आरा से 14 बजे खुलेगी और उपरोक्त स्टेशनों पर रुकते हुए 17.30 बजे सासाराम पहुंचेगी। वापसी में 75274 सवारी गाड़ी सासाराम से 18.00 बजे खुलकर 21.30 बजे आरा पहुंचेगी। दोनों ही डेमू ट्रेनों में कुल 10-10 डिब्बे होंगे जो एक दूसरे से कनेक्टेड होंगे। आरा से सासाराम होकर मुगलसराय तक जाने वाली 54271-72 सवारी गाड़ी अपने पूर्ववत निर्धारित समय पर चलते रहेंगी।