विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 02, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गर्भवती नाबालिग दुल्हन बारात लेकर पहुंची, दूल्हा परिवार समेत फरार

By Kajal KumariEdited By:
Published: Thu, 02 Mar 2017 08:41 AM (IST)Updated: Thu, 02 Mar 2017 11:14 PM (IST)

एक नाबालिग लड़की ने प्यार में धोखा खाया, अब वह गर्भवती है और अपनी बोर्ड की परीक्षा छोड़ अपने प्रेमी ...और पढ़ें

गर्भवती नाबालिग दुल्हन बारात लेकर पहुंची, दूल्हा परिवार समेत फरार
गर्भवती नाबालिग दुल्हन बारात लेकर पहुंची, दूल्हा परिवार समेत फरार

रोहतास [जेएनएन]। लव सेक्स और धोखा का एक अनोखा मामला बिहार के सासाराम जिले में सामने आया है। बुधवार से शुरू हुई मैट्रिक की परीक्षा की परवाह किए बिना परीक्षा को छोड़ एक गर्भवती नाबालिग छात्रा ने अपने पूरे परिवार और गांव वालों के साथ प्रेमी के दरवाजे पर धरना देकर बैठ गई। उसकी एक ही जिद है कि वह प्रेमी से शादी करेगी। नहीं तो उसी के नाम पर मर मिटेगी।

शादी का झांसा देकर यौन शोषण की शिकार नाबालिग लड़की ने गांव वालों को आपबीती सुनाई तो लोग इकट्ठे हुए और बैंड-बाजा के साथ दुल्हन को लेकर बरात की शक्ल में आरोपी लड़के के गांव जा धमके। परिजनों के साथ दुल्हन के रूप में लड़की को देख दूल्हे और उसके परिवार के लोगों के हाथ-पांव फूल गए।

दुल्हन ने शादी होने तक घर के बाहर धरने पर बैठने का फैसला सुनाया तो दूल्हा और उसके परिजन घर में ताला बंद कर फरार हो गए। दुल्हन बरात के साथ गांव में डटी हुई है। 

यह भी पढ़ें:  मर्सिडीज से भी महंगी बिकती यह छिपकली, एक तस्कर गिरफ्तार

नाबालिग छात्रा के शोषण का आरोपी बड्डी थाना क्षेत्र के कोनकी गांव का धनंजय कुमार है। लड़की ने बताया कि उसके लगातार धोखा देने से परेशान होकर उसने मैट्रिक की परीक्षा छोड़ दी। मंगलवार की रात से लड़के के घर शादी के लिए धरने पर बैठी है। मैट्रिक की छात्रा होने के कारण कुछ लोग उसे नाबालिग बता रहे हैं। हालांकि, लड़की के परिजन बालिग बताकर शादी कराना चाहते हैं। 
बड्डी थानाध्यक्ष दीपक झा के अनुसार जानकारी पर पुलिस अधिकारी मौके पर भेजा गया, लेकिन लड़की पक्ष ने केस करने से मना कर दिया है। उनका कहना है कि केस नहीं शादी कराएंगे। यह परिवार की इज्जत का सवाल है। बिना शिकायत के पुलिस कार्रवाई करने में असमर्थ है।  

यह भी पढ़ें:  अवैध संबंध का विरोध करने पर मां ने ही दी बेटी को खौफनाक मौत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।