विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 28, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बिहार के मंत्री ने PM नरेंद्र मोदी को बताया नक्सली, वीडियो वायरल

By Kajal KumariEdited By:
Published: Tue, 28 Feb 2017 09:11 AM (IST)Updated: Tue, 28 Feb 2017 11:29 PM (IST)

बिहार के मद्य निषेध और निबंधन मंत्री अब्दुल जलील मस्तान ने पीएम मोदी के खिलाफ विवादित बयान दिया है। उन्होंने ...और पढ़ें

बिहार के मंत्री ने PM नरेंद्र मोदी को बताया नक्सली, वीडियो वायरल
बिहार के मंत्री ने PM नरेंद्र मोदी को बताया नक्सली, वीडियो वायरल

पूर्णिया [जेएनएन]। सूबे के मद्य निषेध एवं निबंधन मंत्री सह अमौर विधायक अब्दुल जलील मस्तान एक बार फिर अपने विवादित बोल के लेकर सुर्खियों में आ गए हैं। मंत्री के विवादित बोल वाले वीडियो के वायरल होने के बाद भाजपा ने इसकी तीखी निंदा करते हुए सोमवार को विरोध मार्च निकाला।

 मंत्री के विवादित बोल वाला जो वीडियो वायरल हुआ है वह 22 फरवरी को अमौर में आयोजित जनवेदना सभा का है। इस जनवेदना सभा में मद्य निषेध एवं निबंधन मंत्री जलील मस्तान द्वारा ना सिर्फ प्रधानमंत्री के बारे में विवादित बोल बोले गए, बल्कि उनकी तस्वीर के साथ मंत्री की मौजूदगी में समर्थकों द्वारा अशोभनीय हरकत भी की गई।
मंत्री ने अपने संबोधन में नोटबंदी के मुद्दे को लेकर पीएम मोदी को डकैत से लेकर नक्सली तक कह डाला। मंत्री की मौजूदगी में सभा स्थल पर रखी पीएम मोदी की तस्वीर के साथ अशोभनीय हरकत भी की गई।
इस वायरल वीडियो में यह भी देखा जा रहा है कि रैली में अमौर के अंचल अधिकारी एवं थाने के पुलिस पदाधिकारी भी मौजूद थे। लेकिन, उन्‍होंने घटना के दौरान मौन साधे रखा।

यह भी पढ़ें:  पटना की सड़कों पर चाय बेच रहे बिहार को मेडल दिलाने वाले दो खिलाड़ी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।