विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 28, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बड़ा खुलासा : सीरियल रेपिस्ट निकला मासूम से अप्राकृतिक यौनाचार का आरोपी

By Amit AlokEdited By:
Published: Tue, 28 Feb 2017 11:56 AM (IST)Updated: Tue, 28 Feb 2017 11:27 PM (IST)

बिहार के बक्‍सर में पकड़ा गया अप्राकृतिक यौनाचार का आरोपी सीरियल रेपिस्‍ट निकला। पुलिस उसके खिलाफ जल्द ही कोर्ट में चार्जशीट दाखिल करेगी।

बड़ा खुलासा : सीरियल रेपिस्ट निकला मासूम से अप्राकृतिक यौनाचार का आरोपी
बड़ा खुलासा : सीरियल रेपिस्ट निकला मासूम से अप्राकृतिक यौनाचार का आरोपी

बक्सर [जेएनएन]। बिहार के बक्सर में एक सीरियल रेपिस्ट खुला घूम रहा था। वह लंबे समय से बच्चों के साथ अप्राकृतिक यौनाचार कर रहा था। हाल में ऐसी ही एक घटना के दौरान पकड़े जाने के बाद इसका खुलासा हुआ है। वह बक्सर थाना क्षेत्र के ब्रह्मपुर पंचायत का शिवजी बारी है।
बताते चलें कि शिवजी बारी हाल ही में आठ वर्षीय बालक को बहला-फुसला कर हाईस्कूल के बगल स्थित अपने किराए के मकान में ले गया था। वहां उसने बच्चे के साथ अप्राकृतिक यौनाचार किया। बच्चे को ढूंढते हुए जब परिजन व ग्रामीण वहां पहुंंचे तो इसका खुलासा  हुआ। इसके बाद उग्र लोगों ने आरोपी को बुरी तरह पीटा तथा पुलिस के हवाले कर दिया।

एक-दूसरे का हाथ पकड़ ट्रेन के आगे कूदे प्रेमी-प्रेमिका, ग्रामीणों ने बचाया

पुलिस पूछताछ में शिवजी ने बताया कि वह लंबे समय से बच्चों के साथ अप्राकृतिक यौनाचार करते आ रहा था। उसके सीरियल रेपिस्ट होने का खुलासा होने के बाद लोगों में आक्रोश है। पुलिस ने उस पर पॉक्सो के तहत मामला दर्ज किया है।
अब पुलिस आरोपी के खिलाफ जल्द ही कोर्ट में चार्जशीट दाखिल करेगी। थानाध्यक्ष ने कहा कि पुलिस उसे स्पीडी ट्रायल करा सजा दिलाएगी।

बिहार के मंत्री ने PM नरेंद्र मोदी को बताया नक्सली, वीडियो वायरल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।