विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 24, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जब whatsapp पर अपनी ही DP देख शरमा गए SSP मनु महाराज

By Kajal KumariEdited By:
Published: Tue, 24 Jan 2017 09:43 AM (IST)Updated: Tue, 24 Jan 2017 10:23 PM (IST)

पटना के एसएपी मनु महाराज की डीपी लगाकर फेक व्हाट्सएप अकाउंट से अश्लील मैसेज और अश्लील तस्वीरें भेजी जा रही थीं। नंबर और डीपी देखकर मनु महाराज भी चौंक गए।

जब whatsapp पर अपनी ही DP देख शरमा गए SSP मनु महाराज
जब whatsapp पर अपनी ही DP देख शरमा गए SSP मनु महाराज

पटना [जेएनएन]। पटना के एसएसपी मनु महाराज की तस्वीर डीपी में लगाकर व्हाट्सएप का फेक अकाउंट बनाया और अब उस अनजान नंबर से भड़काऊ मैसेज भेजे जा रहे हैं। अश्लील वीडियो भी शेयर किये जा रहे हैं। इस अकाउंट की डीपी में लगी मनु महाराज की तस्वीर दो महीने की है जिसमें वो लाल रंग की शर्ट, ब्लैक पैंट और काले रंग के चश्मे में हैं।

यह तसवीर उस समय की है, जब एसएसपी शहर में पुलिस की मुस्तैदी का हाल जानने के लिए साइिकल से पटना शहर में निकले थे। लेकिन, अब इसी फोटो का इस्तेमाल साइबर क्रिमिनल कर रहे हैं।

जी हां! एक व्हाट्सएप नंबर है जिसके डीपी पर मनु महाराज की तसवीर लगायी गयी है और इस अनजान नंबर से भड़काऊ मैसेजे भेजे जा रहे हैं। अश्लील वीडियो भी शेयर किये जा रहे हैं। इससे माहौल बिगड़ने के आसार हैं।इसकी जानकारी एसएसपी को मिली तो उन्होंने व्हाट्सअप नंबर की जांच के आदेश दिए। अब इसे ट्रेस किया जा रहा है।

एसएसपी ने इसे बेहद गंभीर मामला माना है और कड़ी कार्रवाई करने की बात कहीं है।जिस नंबर से ये मैसेज और तस्वीरें भेजी और शेयर की जा रही हैं, वो है-(व्हाट्सएपनंबर-9122327070)। इस नंबर की अब जांच की जा रही है।

एसएसपी के फर्जी एफबी एकाउंट का भी हो चुका है खुलासा

एसएसपी मनु महाराज के नाम से फर्जी फेसबुक एकाउंट भी बनाये जाने का मामला सामने आ चुका है। उनके एकाउंट से नौकरी के नाम पर पैसों की ठगी भी की जा चुकी है। इस मामले में पटना पुलिस ने यूपी के मैनपुरी से एक युवक को गिरफ्तार भी किया था।

नौ साल की बेटी ने दुल्हन से हाथ जोड़कर कहा, मत करो मेरे पापा से शादी

पूर्व में पटना के सिटी एसपी रह चुके शिवदीप लांडे का भी फर्जी एकाउंट बना कर वसूली की गयी थी। इस मामले में गांधी मैदान और कोतवाली थाने में मामला भी दर्ज हुआ था।

इस तरह के अफवाह फैलानेवाले मैसेज से रहें अलर्ट

पुलिस अधिकारियों के नाम का इस्तेमाल कर अगर किसी प्रकार का एसएमएस आपके भी व्हाट्सएप पर पहुंच रहा है, तो पहले उसकी सत्यता की जांच कर लें।

International swimmer को गर्लफ्रेंड ने दी प्यार करने की एेसी खौफनाक सजा

व्हाट्सएप नंबर का हो रहा गलत इस्तेमाल

व्हाट्सअप नंबर के डीपी पर नहीं जाएं, इसका गलत इस्तेमाल हो सकता है। भड़काऊ एसएमएस को फाॅरवर्ड न करें। यह किसी मतभेद फैलाने की चाल हो सकती है। इस तरह की अराजकता फैलानेवाले अगर आपकी नजर में हो, तो पटना पुलिस को इससे तुरंत अवगत कराएं।

इस तरह के मैसेज भेज रहे अराजक तत्व, फैला रहे अफवाह

पटना में घुस चुके हैं 10 आतंकवादी, करा सकते हैं विस्फोट, इस मैसेज को अधिक-से-अधिक फाॅरवर्ड करें।

गुजरात से एक ट्रक गाय का मांस लाया जा रहा है, इसको शहर में घुसते ही पकड़वाने में मदद करें।

यह मैसेज 100 लोगों को फाॅरवर्ड करें, आपका भाग्य खुल जायेगा। अश्लील वीडियो, महिलाओं की नंगी तसवीर भेजी जा रही हैं।