विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 24, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शादी करने मंडप में बैठा था बाप, मासूम बेटी ने दुल्हन से कहा-मत करो मेरे पापा से शादी

By Kajal KumariEdited By:
Published: Tue, 24 Jan 2017 01:56 PM (IST)Updated: Thu, 26 Jan 2017 08:43 PM (IST)

एक पत्नी के रहते दूसरी महिला के प्यार में पड़कर एक युवक मंदिर में दूसरी शादी रचा रहा था। उसकी ...और पढ़ें

शादी करने मंडप में बैठा था बाप, मासूम बेटी ने दुल्हन से कहा-मत करो मेरे पापा से शादी
शादी करने मंडप में बैठा था बाप, मासूम बेटी ने दुल्हन से कहा-मत करो मेरे पापा से शादी

गया [जेएनएन]। नौ वर्षीय बच्ची का पिता पत्नी होने के बावजूद दूसरी शादी करने सोमवार को विष्णुपद मंदिर पहुंचा। जहां उससे शादी करने के लिए दुल्हन मंडप में तैयार बैठी थी। शादी के एेन वक्त नौ साल की बच्ची को जब पता चला कि उसका पिता मां के रहते हुए शादी कर रहा है तो वह दुल्हन के पास पहुंच गई और मिन्नतें करने लगी कि मेरे पापा से शादी मत करो।

यह सब देखकर दुल्हन और उसके परिजन नाराज हो गए। शादी की रस्म शुरू हुई ही थी कि इसी बीच बच्ची की मां और दूल्हे की पत्नी अपने परिजनों के साथ पुलिस लेकर विष्णुपद मंदिर पहुंच गए। पुलिस को देख शादी रचाने बैठी दुल्हन और उसके परिजन मंडप छोड़कर फरार हो गए। उधर दूसरी शादी रचाने के आरोप में युवक ब्रजेश कुमार को गिरफ्तार कर पुलिस उसे थाने ले आई।

International swimmer को गर्लफ्रेंड ने दी प्यार करने की एेसी खौफनाक सजा

विष्णुपद थाने के एसएचओ उदय कुमार ने बताया कि जहानाबाद के हुलासगंज थाने के तिरा गांव निवासी ब्रजेश कुमार की शादी २००२ में जहानाबाद के निजामुद्दीन गांव की सुधा देवी के साथ हुई थी। उसकी एक नौ वर्षीय बेटी भी है।

जब whatsapp पर अपनी ही DP देख शरमा गए SSP मनु महाराज

एसएचओ ने बताया कि परिजनों के अनुसार सुधा गर्भवती थी। ब्रजेश ने बेटी होने की आशंका से उसका गर्भपात करा दिया। ब्रजेश गया के मानपुर के लखीबाग मोहल्ले में रहता है। एसएचओ ने कहा कि सुधा के फर्द बयान के आधार पर उसके पति ब्रजेश के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।