विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 24, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

International swimmer की प्रेमिका ने जीजा संग मिलकर रची थी हत्या की साजिश

By Kajal KumariEdited By:
Published: Tue, 24 Jan 2017 07:50 AM (IST)Updated: Wed, 25 Jan 2017 09:35 PM (IST)

इंटरनेशनल तैराक और सचिवालय में काम करने वाले विनोद सिंह कुशवाहा की हत्या कर उसके शव को तेजाब से जला ...और पढ़ें

International swimmer की प्रेमिका ने जीजा संग मिलकर रची थी हत्या की साजिश
International swimmer की प्रेमिका ने जीजा संग मिलकर रची थी हत्या की साजिश

भागलपुर [जेएनएन]। पूर्व अंतरराष्ट्रीय तैराक व सचिवालय कर्मचारी दिव्यांग विनोद सिंह कुशवाहा की प्रेम प्रसंग में हत्या कर दी गई। 36 साल के बिनोद की सड़ी-गली लाश सोमवार को भागलपुर के लोदीपुर में कलवलिया नदी के किनारे झाड़ी में मिली थी।

अंतर्राष्ट्रीय तैराक विनोद सिंह हत्याकांड में पुलिस ने भागलपुर से प्रेमिका समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। बिनोद की हत्या का आरोप उसकी प्रेमिका पर लगा था और पुलिस जांच में आरोप की तहकीकात के बाद प्रेमिका को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है, प्रेमिका भी स्टेट लेवल की वालीबॉल प्लेयर है।

हत्या कर शव को एसिड से जला दिया था

विनोद की हत्या के बाद उसकी पहचान छुपाने के लिए उसके चेहरे को एसिड से जला दिया गया था। उसने कोहड़ा गांव निवासी राधा कृष्ण मंडल उर्फ वकील मंडल की बेटी रंजना से प्रेम विवाह किया था। रंजना वॉलीबॉल की स्टेट लेवल खिलाड़ी है। कुछ दिनों से ससुराल वालों के साथ शादी को लेकर उसका विवाद चल रहा था।

प्रेमिका ने जीजा संग मिलकर रची थी हत्या की साजिश

पूर्व अंतरराष्ट्रीय तैराक व सचिवालय कर्मचारी विनोद सिंह कुशवाहा की हत्या की साजिश उसकी प्रेमिका रंजना ने अपने जीजा के साथ मिलकर रची थी। मंगलवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद इस बात का खुलासा हुआ कि दिव्यांग विनोद की हत्या नाक व मुंह दबाकर की गई थी। रंजना के जीजा शंभू मंडल ने हत्या में संलिप्तता स्वीकार कर ली है। मामले के खुलासे के बाद पुलिस ने रंजना, उसकी मां व जीजा शंभू को गिरफ्तार कर लिया है।

हत्या में थी मामा की भी भूमिका

विनोद की हत्या के मामले में चार लोगों के अलावा पुलिस रंजना के मामा की भूमिका की भी जांच कर रही है। कोहड़ा गांव के लोगों के मुताबिक रंजना का मामा दबंग व्यक्ति है। रंजना ने विनोद के बारे में अपने मामा को भी बताया था। जिससे उसका मामा काफी नाराज था। उसके मामा ने विनोद को सबक सिखाने की बात कही थी।

सुलह कराने के बहाने बुलाया था भागलपुर

एक जनवरी को विनोद पटना से भागलपुर रंजना से मिलने के लिए आया था। वह रंजना के लिए कई उपहार भी लाया था। किंतु तिलकामांझी में उसके जीजा शंभूनाथ मंडल ने मोबाइल चोरी का आरोप लगाकर उसकी पिटाई कर दी थी। इसके बाद उसने रंजना से मिलने के लिए पुलिस से मदद भी मांगी थी। बात नहीं बनने पर विनोद पटना लौट गया था।

6 जनवरी की रात को वह दोबारा पटना से भागलपुर आया था। विनोद के पिता रामाजी सिंह ने बताया कि 7 जनवरी की सुबह उनकी विनोद से बात हुई थी। तब विनोद ने कहा था कि रंजना के मौसेरे भाई बिट्टू ने दोनों के बीच सुलह के लिए भागलपुर बुलाया है।

फोन स्विच ऑफ होने के बाद शुरू की खोजबीन

विनोद के पिता ने बताया कि 7 जनवरी की सुबह विनोद से बात होने के बाद उसका मोबाइल फोन स्विच ऑफ मिलने लगा था। तब उन्हें अपने बेटे की चिंता हुई और उन्होंने तत्काल इसकी सूचना सचिवालय पुलिस को दी। पुलिस के मुताबिक 7 जनवरी की रात विनोद को रंजना के परिवार से सुलह का झांसा देकर भागलपुर के कोहड़ा गांव बुलाया गया था।

कोहड़ा में ही आरोपियों ने कुछ लोगों की मदद से विनोद की नाक और मुंह दबाकर मार डाला। उसके बाद शव को नदी किनारे झाड़ी में छुपा दिया। ताकि किसी को शव का पता नहीं चले और पुलिस अज्ञात मानकर मामले को रफा दफा कर दे।

सचिवालय में नौकरी मिलने के बाद छोड़ दी थी तैराकी

पुलिस के मुताबिक पटना निवासी विनोद सिंह कुशवाहा प. बंगाल की तरफ से तैराकी करता था लेकिन सचिवालय में नौकरी मिलने के बाद उसने 2009 में तैराकी छोड़ दी थी। बताया जाता है कि छह जनवरी को वह सचिवालय में मौजूद था। लेकिन शाम के बाद वह अचानक लापता हो गया।

जब whatsapp पर अपनी ही DP देख शरमा गए SSP मनु महाराज

इसके बाद परिजन की तहरीर पर पटना के सचिवालय थाने में गुमशुदगी का मामला दर्ज किया गया था। गत 19 जनवरी को विनोद के परिजन सचिवालय पुलिस के साथ बेटे की तलाश में लोदीपुर थाने आए थे।

पुलिस के मुताबिक एक जनवरी को विनोद अपनी शिकायत लेकर थाने आया था। बताया था कि कोहड़ा गांव में वकील मंडल की बेटी रंजना से उसने प्रेम विवाह किया है। रंजना वॉलीबॉल की स्टेट लेवल की खिलाड़ी है। फिलवक्त वह सीतामढ़ी स्थित डीएवी स्कूल में शिक्षक है।

नौ साल की बेटी ने दुल्हन से हाथ जोड़कर कहा, मत करो मेरे पापा से शादी

लेकिन उसके घर वाले इस शादी को नहीं मान रहे हैं। रंजना के घर वालों ने उसको पहचानने से इन्कार कर दिया था जबकि उसके पास रंजना के साथ कोर्ट में हुई शादी की तस्वीर भी थी।हालांकि बिनोद की साल 2008 में शादी हो चुकी है और उसके दो बच्चे भी हैं।

पुलिस ने देर रात रंजना के माता-पिता को हिरासत में ले लिया। विनोद के परिजनोें ने रंजना, उसके पिता, फुफेरे भाई समेत कई लोगों पर किडनैपिंग और हत्या की प्राथमिकी सचिवालय थाने में 21 जनवरी को दर्ज कराई थी।