Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दो बीवियों ने लगाई गुहार, हमारे पति की तीसरी शादी रुकवा दीजिए!

    By Kajal KumariEdited By:
    Updated: Sun, 07 Aug 2016 06:25 PM (IST)

    पटना के महिला हेल्पलाईन में शुक्रवार को अजीब स्थिति उत्पन्न हो गई जब एक शख्स की दो बीवियां पहुंची और दोनों ने गुहार लगाया कि उनका पति तीसरी शादी करने वाला है, उसे एेसा ना करने दें।

    Hero Image
    दो बीवियों ने लगाई गुहार, हमारे पति की तीसरी शादी रुकवा दीजिए!

    पटना [वेब डेस्क]। आदमी एक और बीवियां दो और फिर तीसरी को भी ब्याहने की तैयारी। मामला शुक्रवार को पटना के महिला हेल्पलाइन में आया जहां एक पत्नी को अंधेरे में रखकर दूसरी से शादी की और अब दूसरी को झांसा देकर वह तीसरी शादी की तैयारी में था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पति की इस कारस्तानी की भनक लगते ही दोनों पत्नियां शुक्रवार को शादी रुकवाने महिला हेल्पलाइन पहुंचीं। हेल्पलाइन में प्रकरण दर्ज कर पति को अपना पक्ष रखने के लिए बुलाया गया है।

    हेल्पलाइन पहुंची पहली पत्नी ने बताया कि वो राजाबाजार में अपने सास-ससुर और पति सुरेश के साथ रहती है।

    उसकी तीन बेटियां है। उसने बताया कि उसे शक था कि उसके पति का किसी और महिला से चक्कर है। जब उसने पता लगाया तो दूसरी पत्नी की जानकारी मिली और पता चला कि उसके पति ने दूसरी शादी कर रखी है और दोनों इनका एक बेटा भी है।

    जब पहली पत्नी दूसरी से मिली तो दूसरी ने सब सच-सच बता दिया। उसने बताया सुरेश उसे घर से बाहर भी नहीं निकलने देता है। दूसरी पत्नी ने बताया कि मुझसे शादी होने के बाद एक बेटा हुआ। पति घर जाने का बहाना करके जाते थे और कई दिनों तक वापस नहीं आते थे।

    उसने बताया कि कई बार मैने फोन पर सुना कि उनका किसी और के साथ भी संबंध है। जब मैने पूछा तो वह बार-बार मुझे छोड़ देने की धमकी देते रहे। वे अपने दोस्तों को घर ले आते और मुझे उनके साथ जबरन संबंध बनाने को कहते थे।

    अब इन दोनों बीवियों का कहना है कि उनका पति सुरेश किसी तीसरी महिला के चक्कर में है और उससे शादी करने वाला है। दोनों पत्नियों ने हेल्पलाईन में गुहार लगाई है कि उनके पति की तीसरी शादी ना होने दें।