विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 06, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

होली पर ट्रेनें चल रहीं हाउसफुल तो उड़ कर आएं बिहार, जानिए किराया

By Kajal KumariEdited By:
Published: Mon, 06 Mar 2017 07:41 AM (IST)Updated: Tue, 07 Mar 2017 11:46 PM (IST)

होली को लेकर सभी ट्रेनें फुल चल रही हैं, एेसे में त्योहरा पर घर आने और फिर वापस लौटने वाले ...और पढ़ें

होली पर ट्रेनें चल रहीं हाउसफुल तो उड़ कर आएं बिहार, जानिए किराया
होली पर ट्रेनें चल रहीं हाउसफुल तो उड़ कर आएं बिहार, जानिए किराया

पटना [जेएनएन]। होली में घर जाना है और ट्रेनों में हाउसफुल है तो घबराइए नहीं। आप फ्लाइट से भी घर पहुंच सकते हैं। हम आपको बता रहे हैं कि होली में आपके शहर जाने के लिए 12 मार्च को तथा वापस लौटने के लिए 14 मार्च को फ्लाइट्स का किराया कितना रहेगा। 

 12 मार्च को घर जाने का किराया 
दिल्ली से पटना 
दिल्ली के पटना के बीच फ्लाइट्स बुक करना चाहते हैं तो किराया 7555 से लेकर लगभग 10000 तक रहेगा। अगर आप कम पैसे में हवाई यात्रा करना चाहते हैं तो आप दोपहर दो बजे के बाद की टिकट बुक करें। इस समय में इंडिगो, गो एयर, जेट एयऱवेज के टिकट 7555 से नौ हजार तक रुपए में उपलब्ध हैं। इस दिन सुबह की फ्लाइट्स मंहगी रहेगी। 
दिल्ली-रांची
अगर आप आज दिल्ली-रांची के बीच फ्लाइट्स बुक करवाते हैं तो किराया 8000 से 12000 के बीच है। इस दिन दोपहर बाद की फ्लाइट्स सस्ती हैं। 
दिल्ली- लखनऊ
दिल्ली-लखनऊ के बीच फ्लाइट्स का किराया 5000 से 11000 तक रहेगा। इंडिगो, गो एयर, जेट एयऱवेज अलग-अलग समय पर अलग-अलग किराया रखा है। 
दिल्ली- देहरादून
दिल्ली और देहरादून के बीच फ्लाइट्स का किराया 2100 से लेकर 5000 तक है। इस दिन स्पाइस जेट सस्ती टिकटें दे रहा है।
14 मार्च को वापसी का किराया 
पटना-दिल्ली
होली के बाद पटना से दिल्ली के बीच टिकटों की कीमत अधिक रहेगी। इस दिन इंडिगो, गो एयर, जेट एयऱवेज समेत अन्य विमानन कंपनियों ने 7500 से लेकर 11000 हजार तक किराया रखा है। हां, 14 मार्च को दोपहर 12 बजे की बाद 7500 से लेकर 8000 तक में टिकटें मिल रही हैं। 
रांची-दिल्ली 
रांची और दिल्ली के बीच फ्लाइट्स की टिकटें 8100 रुपए से लेकर 10000 तक की मिल रही हैं। 
लखनऊ-दिल्ली
लखनऊ से दिल्ली के फ्लाइट्स का किराया 5400 से लेकर 14000 रुपये के बीच हैं। इंडिगो सबसे सस्ती टिकटें दे रहा हैं। 
देहरादून-दिल्ली
देहरादून और दिल्ली के बीच फ्लाइट्स की टिकटें 3600 से लेकर 5700 रुपये के बीच मिल रही हैं।