विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 19, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

करवा चौथ का नया ट्रेंड - जब बीवी रख सकती व्रत तो हम क्यों नहीं ?

By Kajal KumariEdited By:
Published: Wed, 19 Oct 2016 08:36 AM (IST)Updated: Wed, 19 Oct 2016 09:42 PM (IST)

करवा चौथ के व्रत को लेकर जहां महिलाओं में काफी उत्साह है वहीं अब इस व्रत को लेकर नया ट्रेंड ...और पढ़ें

News Article Hero Image

पटना [काजल]। करवा चौथ यानि पति-पत्नी के अटूट विश्वास और हर साल उन्हें एक नई ऊर्जा देने वाला त्योहार, वैवाहिक संबंधों को नवजीवन देने वाला त्योहार। इस दिन का इंतजार हर पत्नी करती है जब पति के लिए सजने-संवरने के साथ ही अपने भावी जीवन को सुखद बनाने का संकल्प लेना भी है।

हाथों में मेहंदी रचा और सोलह श्रृंगार के साथ महिलाएं पिछले कई दिनों से करवाचौथ की तैयारी में जुटी थीं और आज वो दिन आ ही गया जब वे अखंड सौभाग्य और पति की लंबी आयु के लिए निर्जला व्रत रखेंगी और शाम में पूजा करने के बाद चांद को देखकर अपना व्रत खोलेंगी।

बदल रही है परंपरा, पति भी रखते हैं व्रत

हमारी सभ्यता और संस्कृति पर टीवी सीरियल्स और फिल्मों का काफी प्रभाव पड़ता है। हमारे व्रत त्योहार और पूजा-पाठ के ट्रेंड भी अब टीवी और सोशल मीडिया से तय होता है। इनसे प्रेरणा लेकर अब नए ट्रेंड को अपनाते हुए पति भी पत्नियों के लिए व्रत रख रहे हैं। हालांकि यह अच्छी बात है, नई शुरुआत है।

आज समाज में बदलाव आ रहा है। अभी तक इस व्रत को केवल स्त्रियां ही निभाती रही हैं, लेकिन अब पति भी काफी संख्या में व्रत करने लगे हैं। पति के व्रत रखने से करवा चौथ स्त्री विरोधी नहीं कहा जाएगा। अब पति भी यही चाहते हैं कि केवल पत्नी ही क्यों दिन भर भूखी-प्यासी रहे। करवा चौथ वास्तव में परस्पर स्नेह और आस्था का त्योहार है।

पत्नी ही क्यों रखे व्रत....

आज के युवा वर्ग की सोच कि पत्नी अकेली ही व्रत क्यों रखे? हम भी उनके लिए व्रत क्यों नहीं रख सकते? यह एक बड़ी बात है और यह सोच यह दर्शाता है कि आज वो बात नहीं रही कि पत्नी अकेली ही सब करे, पति बस पुरुषत्व का दंभ भरे। आज जब पत्नी हर काम में पति के कंधे से कंधा मिलाकर चल रही है तो यह सोच कि व्रत अकेली वही नहीं रखेगी साथ रखेंगे, इस सोच को सम्मान मिलना चाहिए।

पटना के बोरिंग रोड में रहने वाले राहुल की शादी प्रीति से चार साल पहले हुई। मंगनी होने के बाद ही जब पहला करवा चौथ आया तो राहुल ने भी प्रीति के लिए व्रत रखा और अब हर साल वे अपनी पत्नी के लिए करवाचौथ का व्रत रखते हैं। प्रीति कहती हैं कि व्रत का अहसास तो खास होता ही है और जब वे मेरे साथ व्रत में रहते हैं तो मुझे बहुत खुशी मिलती है।

पढ़ें - जागरण यूथ पार्लियामेंटः चार दिवसीय मानसून सत्र शुरू, पहले दिन बंटा मंत्रालय

वहीं पटेल नगर निवासी राजीव की शादी जून में हुई है वो भी इस बार पत्नी निशा के लिए करवा चौथ का व्रत रख रहे हैं। राजीव का कहना है कि जब यह मेरी लंबी उम्र और प्यार के लिए निशा व्रत रख सकती हैं, तो मैं क्यों पीछे रहूं? हम साथी है और हमेशा साथ निभाएंगे? मैं हर साल उसके साथ व्रत रखूंगा।

गिफ्ट देने का भी बढ़ा है चलन

पति इस दिन को खास बनाने के लिए पत्नी को तोहफा देते है। पटना के मॉल और दुकानों में करवा चौथ के लिए कई स्पेशल आइटम भी मौजूद हैं जिनकी खूब खरीदारी हो रही है । घड़ियां, पर्स, फोन और ज्वेलरी आइटम गिफ्ट के रूप में पति अपनी पत्नी को देते हैं। साथ ही गहने और कार भी गिफ्ट करने का चलन बढ़ गया है।

पढ़ें - जागरण यूथ पार्लियामेंट के लिए 55 ने किया आवेदन

पटना के मौर्य लोक परिसर में मेहंदी के लिए लगी भीड़

इस दिन सोलह श्रृंगार करने की मान्यता है। महिलाएं दुल्हन की तरह सजती हैं। इसके लिए पटना के पार्लरों में हफ्तों पहले से बुकिंग शुरू हो चुकी थी। बोरिंग रोड स्थित पार्लर की संचालिका मेघना ने बताया कि हमारे यहां दशहरा के बाद से ही बुकिंग शुरू हो गई।

उन्होंने बताया कि महिलाएं इस दौरान फेशियल, मसाज, ब्लीच, मेनिक्योर और पेडीक्योर करवा रही हैं। इसके अलावा बालों की कटिंग और कलरिंग का भी फैशन है। वहीं पटना के मौर्यालोक परिसर में कल देर रात तक मेहंदी लगवाने वाली महिलाओं और लड़कियों की काफी भीड़ लगी रही।