विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 15, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

#GoogleDoodle गूगल का आज का डूडल, जानिए क्यों है खास...

By Kajal KumariEdited By:
Published: Wed, 15 Mar 2017 11:26 AM (IST)Updated: Wed, 15 Mar 2017 09:47 PM (IST)

आज से 140 साल पहले दुनिया का पहला क्रिकेट का टेस्ट मैच खेला गया था और इसी को याद करते हुए आज गूगल ने अपना खास डूडल बनाया है।

#GoogleDoodle गूगल का आज का डूडल, जानिए क्यों है खास...
#GoogleDoodle गूगल का आज का डूडल, जानिए क्यों है खास...

पटना [जेएनएन]। आज के खास गूगल के डूडल को आपने ध्यान से देखा है क्या? नहीं देखा तो देखिए, यह याद दिला रहा आज से 140 साल पहले खेले गए दुनिया के पहले टेस्ट मैच की और इसी को लेकर गूगल ने आज बेहद ही खास डूडल बनाया है। आज ही के दिन यानी 15 मार्च 1877 को दुनिया का पहला टेस्ट क्रिकेट मैच ऑस्ट्रेलिया के मेलबॉर्न क्रिकेट ग्राउंड में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेला गया था। 

इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के बैट्समैन चार्ल्स बैनरमैन ने 165 रन की तूफानी पारी खेलकर टेस्ट क्रिकेट में इतिहास रचा था। उन्होंने अपने कॅरियर में तीन अंतरर्राष्ट्रीय टेस्ट मैच खेले थे। पहला मैच 15 से 19 मार्च तक और दूसरा 31 मार्च से 4 अप्रैल के बीच खेला गया था।
सीरीज का पहला मैच मेजबान टीम ऑस्ट्रेलिया ने 45 रन से जीता, जबकि दूसरा मैच इंग्लैंड ने 4 विकेट से अपने नाम किया। यहां गौर करने वाली बात ये है कि उस समय एक ओवर में 4 गेंद फेंकी जाती थी।
बता दें कि भारत ने 1932 में इंग्लैंड के साथ मैच खेलकर टेस्ट क्रिकेट में कदम रखा। यह मैच लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में खेला गया था जिसमें इंग्लैंड ने भारत को 158 रनों से हराया