Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस 'निर्भया' की मां को भी है बेटी के लिए न्‍याय का इंतजार, जानिए

    By Amit AlokEdited By:
    Updated: Sun, 14 May 2017 11:25 PM (IST)

    बिहार में एक लड़की के साथ सरेआम गैंगरेप किया गया। फिर, उसके प्राइवेट पार्ट में पिस्‍टल डाल दी गई। यह आरोप लड़की का है। इस 'निर्भया' की मां को भी बेटी ...और पढ़ें

    Hero Image
    इस 'निर्भया' की मां को भी है बेटी के लिए न्‍याय का इंतजार, जानिए

    पटना [जेएनएन]। दिल्‍ली के चर्चित निर्भया गैंग रेप व हत्‍याकांड के दोषियों को उनके किए की सजा मिल गई है। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अब उसकी मां को उन दरिंदों की फांसी का इंतजार है। हैवानियत की ऐसी ही हदें पार करती एक घटना बिहार के पूर्वी चंपारण में भी हुई थी। इस मामले में यह मां अपनी बेटी को न्‍याय दिलाने के लिए भटक रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रेप कर बनाया वीडियो, करने लगा ब्‍लैकमेल

    घटना बीते साल जून महीने की है। पूर्वी चंपारण के रामगढ़वा में एक लड़की के साथ गांव के समीउल्‍लाह ने पहले रेप कर उसका वीडियो बना लिया। फिर, ब्‍लैकमेल कर लगाातार रेप करने लगे। इससे परेशान लड़की ने ब्‍लेड से उसका लिंग काट दिया। इसके बाद समीउल्‍लाह के परिजन बदला लेने पर उतर आए।

    सरेआम किया गैंगरेप, प्राइवेट पार्ट में डाल दी पिस्‍टल

    समीउल्‍लाह के परिजनों ने 15 जून की शाम में बंदूक और लाठी के बल पर लड़की को नंगा कर घुमाया तथा सरेआम घर के बाहर उसके साथ गैंगरेप किया। फिर उसके प्राइवेट पार्ट में बंदूक की नली और लकड़ी घुसा दिया। फिर, नग्न अवस्था में सड़क किनारे फेंक दिया। ये आरोप पीड़िता ने लगाये।

    कानूनी दां-पेंच में उलढ गया है मामला

    घटना के सिलसिले में पुलिस ने मुख्य आरोपी समीउल्लाह समेत दो को तत्‍काल गिरफ्तार किया। लेकिन, बाद में मामला कानूनी दांव-पेंच में उलझ गया। पुलिस ने कहा कि मेडिकल रिपोर्ट में गैंगरेप की पुष्टि नहीं हुई। हालांकि, प्राइवेट पार्ट पर चोट कैसे लगे, यह बताने में वह असमर्थ रही।
    मां को बेटी के लिए न्‍याय का इंतजार

    इस मामले में गृह मंत्रालय ने राज्य सरकार से  रिपोर्ट मांगी। राष्ट्रीय महिला आयोग की टीम भी जांच के लिए गई। लेकिन, पीड़िता की मां की मानें तो पुलिस मामले की लीपापोती करने में लगी है। इस मां के आंसू अभी तक नहीं सूखे हैं। उसे बेटी के लिए न्‍याय का इंतजार है।