Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कभी निभाते थे लड़कियों के रोल, आज बने भोजपुरी फिल्म फेस्ट के ब्रांड एंबेसडर

    By Amit AlokEdited By:
    Updated: Tue, 31 Jan 2017 10:51 PM (IST)

    दिल्ली में आयोजित भोजपुरी फिल्म फेस्ट के ब्रांड एंबेसडर रवि किशन संघर्ष के दिनों में भूखे भी रहे हैं। वे बचपन में लड़कियों व महिलाओं के किरदार निभाने से भी पीछे नहीं हटे।

    कभी निभाते थे लड़कियों के रोल, आज बने भोजपुरी फिल्म फेस्ट के ब्रांड एंबेसडर

    पटना [जेएनएन]। भोजपुरी स्टार रवि किशन दिल्ली में 3 से 5 फरवरी तक दिल्ली में आयोजित भोजपुरी फिल्म फेस्टिवल के ब्रांड एंबेसडर बनाए गए हैं। इसमें भोजपुरी के नामी स्टार शामिल रहेंगे। रवि किशन आज भोजपुरी फिल्मों में एक स्थापित स्टार हैं, लेकिन संघर्ष के दिनों में उनके पास खाने के लिए भी पैसे नहीं होते थे। बचपन में वे लड़कियों का रोल करते थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    फिल्म फेस्ट के संयोजक विकास सिंह बीरप्पन ने बताया कि इसमें रवि किशन, मनोज तिवारी, दिनेश लाल यादव निरहुआ, अभय सिन्हा, रामाकांत प्रसाद, खेसारी लाल यादव, मोनालिसा, रानी चटर्जी, काजल रघवानी, पूनम दूबे, अंजना सिंह, सीमा सिंह, आदि का शामिल होना तय है। इसमें भोजपुरी की नौ फिल्मों का प्रदर्शन किया जाएगा। रोजाना तीन फिल्में दिखायी जाएंगी।

    अनारा गुप्ता इस साल करेंगी शादी, जानिए कहां है हनीमून डेस्टिनेशन

    इस फिल्म फेस्ट के ब्रांड एंबेस्डर रवि किशन के अनुसार बचपन में उनपर एक्टिंग का भूत सवार रहता था, इसलिए महिला का रोल करने से भी पीछे नहीं हटते थे। रामलीला में सीता का रोल करते थे। लेकिन, पिताजी को यह सब पसंद नहीं था। एक दिन नाराज पिताजी ने पिटाई की तो घर छोड़कर निकल गए। फिर, मुंबई पहुंचकर पहचान बनाई। इस दौरान भेखे पेट भी सोना पड़ा, लेकिन पीछे नहीं हटे।

    जिंदगी झंड बा, फिर भी घमंड बा... रविकिशन ने बताया इसका मतलब