विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 07, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

प्रकाश पर्व में जमीन पर बैठे लालू तो तेजस्वी बोले- नो प्रॉब्लम, वे जमीनी नेता हैं

By Amit AlokEdited By:
Published: Sat, 07 Jan 2017 09:00 AM (IST)Updated: Sat, 07 Jan 2017 10:08 PM (IST)

लालू प्रसाद को प्रकाश पर्व समारोह में जमीन पर बैठाने को लेकर जारी विवाद पर डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने ...और पढ़ें

News Article Hero Image

पटना [जेएनएन]। प्रकाश पर्व के मौके पर गांधी मैदान में आयोजित मुख्य कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ राजद प्रमुख लालू प्रसाद के मंच पर नहीं बैठने को लेकर बिहार मेंं सियासत गर्म हो गई है। इसपर प्रतिक्रिया देते हुए उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि लालू जमीनी नेता हैं, उन्हें जमीन पर बैठने में कोई दिक्कत नहीं। तेजस्वी ने आगे कहा कि गुरु के दरबार में जमीन पर ही बैठाया जाता है।

उपमुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री के साथ लालू के मंच पर नहीं बैठने पर दो दिनों से जारी बयानबाजी पर विराम लगाने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि कोई कुछ बोले, इससे राजद पर कोई फर्क नहीं पडऩे वाला है। राजद के नेता एवं कार्यकर्ता हालात को समझ रहे हैं। जमीन पर बैठने से लालू जी का कद-पद कम नहीं हो जाएगा। गुरु गोविंद सिंह जी के समारोह में जमीन पर बैठना गौरव की बात होती है। कहा कि लालू जी हवा-हवाई नेता नहीं हैं।

सकारात्मक सियासत : अन्तत: मोदी ने की नीतीश के मन की बात

दरअसल, प्रकाश पर्व पर आयोजित समारोह में प्रधानमंत्री के साथ मंच पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं कुछ केंद्रीय मंत्री भी थे। इस दौरान बिहार सरकार के मंत्री एवं अन्य प्रमुख नेता जमीन पर ही बैठे थे। लालू प्रसाद, उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और बड़े पुत्र व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव ने भी जमीन पर बैठकर ही समारोह का आनंद लिया।

नीतीश से मिले अमरिंदर, कहा- कांग्रेस का प्रचार करने आइए पंजाब

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।