UPSC की परीक्षा में बिहारी प्रतिभाओं का बजा डंका
यूपीएससी की परीक्षा में बिहारी प्रतिभाओं ने भी अपना लोहा मनवाया है। बिहार के छात्रों ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए काफी संख्या में उत्तीर्णता हासिल की है।
पटना [जेएनएन]। बिहार की प्रतिभाओं ने देश की प्रतिष्ठित यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा में बड़ी संख्या में सफलता हासिल कर राज्य का नाम रोशन किया है। राज्य के हर कोने के परीक्षार्थियों ने यूपीएससी की परीक्षा में सफलता हासिल की है। दर्जनभर ऐसे अभ्यर्थी हैं, जो बिना किसी कोचिंग-ट्यूशन के बेहतर रैंक पाने में कामयाब हुए हैं।
छपरा के सोमेश कुमार उपाध्याय 34 वीं रैंक के साथ बिहार टॉपर हैं, जबकि समस्तीपुर की प्रेरणा दीक्षित 57 वीं रैंक और मधुबनी की सौम्या झा की 58 वीं रैंक आई है। टॉप-100 में बिहार के पांच प्रतियोगी सफल रहे हैं। जबकि कुल सफल प्रतियोगियों में बिहार के 33 हैं।
बिहारी प्रतिभाओं ने सफलता के साथ मेहनत और आत्मविश्वास की नई इबारत भी लिख दी है। किसी ने एमबीबीएस करने के बाद भी नौकरी नहीं ज्वाइन की तो किसी ने तैयारी करने के लिए बहुराष्ट्रीय कंपनी की नौकरी से इस्तीफा दे दिया।
यह भी पढ़ें: UPSC की परीक्षा में इन बिहारियों का दिखा जलवा, जानिए कैसे हासिल किया मुकाम
कुछ ऐसे भी हैं, जिनका चयन सिविल सेवा परीक्षा में पहले ही हो चुका था, लेकिन अपनी रैंक से संतुष्ट नहीं थे। रिजल्ट जारी होते ही राज्य भर में बधाइयों के संदेश गूंजने लगे। सफल प्रतिभागियों के घर शुभकामना देने वालों की कतार लग गई। पड़ोस से लेकर रिश्तेदारों तक में मिठाइयां बंटने लगीं और माहौल में मधुरता घुल गई।
यह भी पढ़ें: UPSC के रिजल्ट में नंदिनी बनीं टॉपर, यहां देखें पूरी लिस्ट
सूबे के सफल प्रतिभागी
नाम - रैंक
सोमेश कुमार उपाध्याय - 34
प्रेरणा दीक्षित - 57
सौम्या झा - 58
आरिफ एहसान - 74
शशि प्रकाश सिंह - 75
सुमित कुमार झा - 111
कुमार शनि राज - 132
प्रभात रंजन पाठक - 137
शशि भूषण - 139
बृज शंकर - 274
अभिलाषा अभिनव - 308
विवेक नंदन - 374
कुमार ताराचंद - 388
मनीष कुमार - 399
ओंकार - 458
स्वप्निल बर्नवाल - 473
आदित्य कुमार झा - 503
विनीत कुमार - 508
कुंदन कुमार - 553
अतुल प्रकाश - 558
विकाश कुमार - 587
मोहित कुमार - 606
ऋतुराज - 682
राहुल कुमार - 742
अभिषेक कुमार - 773
गारियन मृणाल - 794
राहुल देव - 818
विनोद कुमार - 819
मो. मुश्ताक - 836
चंदन - 846
अभिजीत पटेल - 874
सिद्धार्थ शिवम - 941
बमबम यादव - 949
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।