विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 06, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ससुर की बहु पर थी बुरी नजर, नाराज बेटे ने कर दी हत्‍या

By Amit AlokEdited By:
Published: Mon, 06 Mar 2017 05:00 PM (IST)Updated: Tue, 07 Mar 2017 11:50 PM (IST)

ससुर की बहु पर बुरी नजर थी। उसे इस बाबत कई बार टोकने पर भी वह नहीं माना। इससे नाराज ...और पढ़ें

ससुर की बहु पर थी बुरी नजर, नाराज बेटे ने कर दी हत्‍या
ससुर की बहु पर थी बुरी नजर, नाराज बेटे ने कर दी हत्‍या

पटना [जेएनएन]। ससुर की बहु पर बुरी नजर थी। वह उससे छेड़छाड़ करता था तथा दुष्‍कर्म की कोशिश में लगा रहता था। इससे नाराज बेटे ने पिता की हत्‍या कर दी। पटना की कंकड़बाग पुलिस ने बीते दिनों हुई राजमिस्‍त्री अरूण सिंह हत्‍याकांड का यही खुलासा किया है।

अरुण की हत्या उसके मंझले बेटे अमित कुमार और साढ़ू के बेटे दीपक कुमार ने कर दी थी। दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से हत्या में प्रयुक्त हथौड़ी भी बरामद कर ली गई है।

कई औरतों से नाजायज संबंध

अमित ने एसएसपी मनु महाराज के सामने चौंकाने वाला खुलासा किया है। उसकी मानें तो अरुण के कई औरतों के साथ नाजायज संबंध थे। वह उसकी पत्नी को भी गलत नजर से देखता था। कई बार उसे टोका गया, लेकिन बाज नहीं आ रहा था। अमित ने कहा कि अगर वह अपने पिता को नहीं मारता तो वह उसकी हत्या कर देता।

यह भी पढ़ें:  पत्नी को पीट-पीटकर मार डाला, पुलिस को दी धमकी

लॉज में मिली थी अरुण की लाश
मूलरूप से खगडिय़ा के बेलदौर थानान्तर्गत सड़कपुर का निवासी अरुण सिंह पटना में राजमिस्त्री का काम करता था। वह यहां कंकड़बाग थाना क्षेत्र के पीसी कॉलोनी एफ सेक्टर स्थित एक लॉज में रहता था। एक मार्च की रात लॉट से अरुण का शव बरामद किया गया। अरुण के सिर पर पीछे से वार किया गया, फिर उसका चेहरा कूच दिया गया था।
बनाई गई थी विशेष टीम
घटना की जानकारी मिलने पर एसएसपी ने सदर के अपर पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार मंडल के नेतृत्व में कंकड़बाग थानाध्यक्ष रविभूषण कुमार व अन्य की टीम गठित की। टीम ने अरुण के मोबाइल के कॉल डिटेल खंगाले तो मालूम हुआ कि मंझले बेटे अमित से उसकी बात हुई थी। घटना की रात दोनों का टावर लोकेशन लॉज में ही मिला। जिसके बाद पुलिस ने टीम खगडिय़ा से अमित को दबोच लिया। उसकी निशानदेही पर दीपक भी पकड़ा गया।
पांच बच्चों का बाप था अरुण
अरुण की पत्नी का 2012 में मौत हो गई है। उसके तीन बेटे और दो बेटियां हैं। अमित ने बताया कि उसके बाद से अरुण के कई औरतों से अवैध संबंध बन गए। घर में भी एक रुपया नहीं भेजता था। बेटों ने जमीन-जायदाद का बंटवारा करने को कहा, पर वह तैयार नहीं हुआ। मंझला बेटा अमित भी राजमिस्त्री का काम करता है।

यह भी पढ़ें: हाइ टेक हुए शराब तस्कर, वॉट्सएप से हो रही शराब की होम डिलीवरी