विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 06, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शहाबुद्दीन की बढ़ीं मुश्किलें, सिवान जेल से ट्रांसफर करने को ले SC में याचिका

By Amit AlokEdited By:
Published: Thu, 06 Oct 2016 12:33 PM (IST)Updated: Thu, 06 Oct 2016 11:11 PM (IST)

सिवान के पूर्व सांसद शहाबुद्दीन की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। सिवान के चंदा बाबू ने सुप्रीम कोर्ट में ...और पढ़ें

News Article Hero Image

पटना [वेब डेस्क]। राजद केे पूर्व सांसद मो. शहाबुद्दीन को राज्य के बाहर के किसी जेल में स्थानांतरित करने को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई है। यह याचिका सिवान के चर्चित एसिड बाथ डबल मर्डर व उसके गवाह हत्याकांड में अपने तीन बेटों को खो चुके चंदा बाबू ने दायर की है। इन तीनों हत्याओं का आरोप शहाबुद्दीन पर है।

सिवान के बाहुबली पूर्व सांसद मो. शहाबुद्दीन की मुश्किलें और बढ़ती दिख रही हैं। सिवान के चंदा बाबू की तरफ से प्रख्यात वकील प्रशांत भूषण ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर शहाबुद्दीन को सिवान जेल से अन्यत्र स्थानांतरित करने की मांग की है। याचिका में उन्हें राज्य से बाहर भेजने की मांग करते हुए कहा गया है इसका असर मुकदमों की सुनवाई पर नहीं पड़ेगा, क्योंकि सुनवाई वीडियो कांफ्रेंसिंग से भी हो सकती है।

विदित हो कि सिवान के चर्चित एसिड बाथ डबल मर्डर में शहाबुद्दीन को निचली अदालत उम्रकैद की सजा दे सुकी है। इस मामले के गवाह मृतकों के भाई राजीव रौशन की हत्या में भी शहाबुद्दीन आरोपी हैं।

इस गवाह हत्याकांड में हाईकोर्ट से जमानत पाकर शहाबुद्दीन बीते महीने करीब 20 दिनों तक सिवान में रहे थे। लेकिन, चंदा बाबू व राज्य सरकार की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट ने उनकी जमानत को रद कर दिया, जिसके बाद वे फिर जेल भेज दिए गए।