विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 17, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लालू की बेटी को की थी जमीन दान, मीडिया ने की बात तो सुरक्षाकर्मियों को नोटिस

By Amit AlokEdited By:
Published: Sat, 17 Jun 2017 09:41 AM (IST)Updated: Sat, 17 Jun 2017 05:28 PM (IST)

लालू प्रसाद की बेटी हेमा को जमीन दान करने वाले विधान परिषद के चपरासी ललन चौधरी से मीडिया ने पूछताछ ...और पढ़ें

लालू की बेटी को की थी जमीन दान, मीडिया ने की बात तो सुरक्षाकर्मियों को नोटिस
लालू की बेटी को की थी जमीन दान, मीडिया ने की बात तो सुरक्षाकर्मियों को नोटिस

पटना [राज्य ब्यूरो]। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी हेमा यादव को 70 लाख रुपये की जमीन दान करने वाले ललन चौधरी को लेकर एक और विवाद खड़ा हो गया है। ललन को कुछ मीडियाकर्मी इंटरव्यू के लिए दफ्तर से बाहर ले गए। इसपर वहां के सुरक्षाकर्मियों को नोटिस थमा दी गई है। कुछ घंटों के लिए विधान परिषद में मीडिया के प्रवेश पर भी रोक लगा दी गई थी।

दो पत्रकार लालू यादव की बेटी हेमा यादव को 70 लाख रुपये की जमीन दान देने वाले ललन चौधरी को ढूंढते विधान परिषद की लेखा शाखा 2 में पहुंच गए, जहां वह चपरासी के रूप में तैनात है। उन्‍होंने ललन चौधरी को परिषद पोर्टिको में ले जाकर पूछताछ की। 

उस दौरान उपसभापति हारून रशीद पटना से बाहर गए हुए थे। शुक्रवार को कार्यालय पहुंचते ही उन्होंने मार्शल त्रिभुवन सिंह और उप मार्शल सीताराम राय, माइकल पोल दास और रामेश्वर राम को तलब किया। उनसे जवाब मांगा गया कि किस परिस्थिति में मीडियाकर्मियों ने लेखा शाखा में पहुंचकर ललन चौधरी से पूछताछ की।

यह भी पढ़ें: क्‍या बिहार में योगी आदित्‍यनाथ को था आतंकी खतरा? सियासत तेज

इसके बाद उन्‍होंने दोपहर तक पत्रकारों के प्रवेश पर भी रोक लगा दी। नेता प्रतिपक्ष सुशील कुमार मोदी की पहल के बाद उपसभापति हारून रशीद ने पत्रकारों के प्रवेश रोक संबंधी आदेश को वापस ले लिया।

यह भी पढ़ें: बाइक खरीदनी है तो जल्दी पहुंचे बजाज शो-रूम, मिल रहा है भारी डिस्काउंट