विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 15, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बाइक खरीदनी है तो जल्दी पहुंचे बजाज शो-रूम, मिल रहा है भारी डिस्काउंट

By Ravi RanjanEdited By:
Published: Thu, 15 Jun 2017 09:09 PM (GMT+05:30)Updated: Sun, 18 Jun 2017 04:42 PM (GMT+05:30)

बिहार में बजाज की बाइक पर 3900 रूपये तक की छूट मिल रही है। जीसएटी लागू होने से पहले बजाज ग्राहकों को लाभ पहुंचाने वाली इकलौती मोटरसाइकिल कंपनी है।

बाइक खरीदनी है तो जल्दी पहुंचे बजाज शो-रूम, मिल रहा है भारी डिस्काउंट
बाइक खरीदनी है तो जल्दी पहुंचे बजाज शो-रूम, मिल रहा है भारी डिस्काउंट

पटना [जेएनएन]। जीएसटी के लागू होते ही कई राज्यों में मोटरसाइकिल पर करों में कमी आएगी। एक विशेष पहल के तहत बजाज ऑटो ने ग्राहकों को जीएसटी के लागू होने के बाद कीमतों में होने वाली कमी का फायदा अभी से पहुंचाने का निर्णय लिया है।

अर्थात 14 जून से ही इसका फायदा ग्राहकों को मिलने लगा है। इस तरह से जीएसटी के लागू होने से पहले ही ग्राहकों को इसका लाभ पहुंचाने वाली बजाज ऑटो एकमात्र मोटरसाइकिल कंपनी बन गई है। बिहार में खरीदे गए मॉडल के आधार पर यह बचत 3,900 रुपये तक होगी। 

बजाज ऑटो के मोटरसाइकिल व्यापार के अध्यक्ष एरिक वास ने कहा है कि अब ग्राहकों को अपनी पसंदीदा मोटरसाइकिल खरीदने के लिए एक जुलाई का इंतजार नहीं करना होगा, क्योंकि कीमतों में होने वाली कमी अभी से ही उपलब्ध हो गई है।

जीएसटी लागू होने के बाद ग्राहकों को मिलने वाला लाभ प्रत्येक राज्य में अलग-अलग होगा। यह मोटरसाइकिल के विभिन्न मॉडलों के लिए भी भिन्न होगा जिसकी जानकारी बजाज ऑटो के नजदीकी डीलर से ली जा सकती है।

यह भी पढ़ें: जब परीक्षार्थी ने पूछा- सर बिना पढ़ाई के परीक्षा हो रही है, इतनी कड़ाई क्यों

14 से 30 जून 2017 के बीच बुकिंग करा कर इसका लाभ ग्राहक ले सकते हैं। बजाज ऑटो ने इस उद्योग में सबसे पहले अपने सभी मॉडलों को एक अप्रैल 2017 की निर्धारित समय सीमा से पूर्व बीएस-4 मानक में अपग्रेड किया था। अब जीएसटी से होने वाली बचत की दिशा में भी सर्वप्रथम बजाज ऑटो की ओर से ही पहल हुई है। 

यह भी पढ़ें: बिहार में अब बगैर B.Ed. भी बन सकेंगे गणित, विज्ञान व अंग्रेजी के टीचर, जानिए