विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 15, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जब परीक्षार्थी ने पूछा- सर बिना पढ़ाई के परीक्षा हो रही है, इतनी कड़ाई क्यों

By Ravi RanjanEdited By:
Published: Thu, 15 Jun 2017 08:24 PM (IST)Updated: Thu, 15 Jun 2017 11:23 PM (IST)

जयप्रकाश विश्वविद्यालय छपरा में बीए पार्ट वन की परीक्षा के दौरान एक छात्र ने प्रतिकुलपति से दर्द ब्यां करते हुए ...और पढ़ें

जब परीक्षार्थी ने पूछा- सर बिना पढ़ाई के परीक्षा हो रही है, इतनी कड़ाई क्यों
जब परीक्षार्थी ने पूछा- सर बिना पढ़ाई के परीक्षा हो रही है, इतनी कड़ाई क्यों

सारण [जेएनएन]। जयप्रकाश विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति प्रो. अशोक कुमार झा परीक्षा के दौरान एक परीक्षार्थी के प्रश्न से अपने को हंसने से रोक नहीं सके।

हुआ यूं कि प्रतिकुलपति पार्ट वन की परीक्षा का निरीक्षण करने एचआर कॉलेज अमनौर में पहुंचे थे। वे हॉल में जैसे ही प्रवेश किए तो उन्हें देखकर एक परीक्षार्थी खड़ा होकर बोला - सर मुझे कुछ कहना है। प्रतिकुलपति हां बोलो कहते हुए उसके पास गये। यह सब देखकर केंद्राधीक्षक एवं शिक्षक भी वहां पहुंचे।

छात्र ने प्रतिकुलपति को देखकर सीधा सवाल किया सर तीन साल बाद पार्ट वन की परीक्षा हो रही है एक दिन भी क्लास नहीं हुई तो परीक्षा में इतनी कड़ाई क्यों सर ... छात्र के इस सवाल का समर्थन हॉल में उपस्थिति अन्य परीक्षार्थी ने किया। प्रतिकुलपति पहले छात्र के सवाल को सुनकर मुस्कुरा दिए।

यह भी पढ़ें: चोरी का आरोप लगा नाबालिग बच्चे को गर्म रॉड से दागा

लेकिन जब परीक्षार्थी ने अपने सवाल को दुहराया तो वे बिना कुछ बोले ही कमरे से निकल गये। हॉल में वीक्षण कार्य कर रहे शिक्षकों ने छात्र को बैठाया। जिसकी चर्चा प्रथम पाली की परीक्षा खत्म होने के बाद भी परीक्षार्थियों ने खूब हुई। शिक्षकों के बीच में भी यह चर्चा पूरे दिन होती रही।

यह भी पढ़ें: हत्या के मामले में पति गया था जेल, 21 साल बाद मायके में जिंदा मिली पत्नी