विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 20, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नेपाल में हनीप्रीत की हमशक्ल को ले हाई वोल्‍टेज ड्रामा, जानिए मामला

By Amit AlokEdited By:
Published: Wed, 20 Sep 2017 10:21 PM (IST)Updated: Thu, 21 Sep 2017 11:31 PM (IST)

बाबा राम रहीम की राजदीर हनीप्रीत के नेपाल में पकड़े जाने को लेकर हाई वोल्‍टेज ड्रामा हुआ। बाद में पकड़ी ...और पढ़ें

नेपाल में हनीप्रीत की हमशक्ल को ले हाई वोल्‍टेज ड्रामा, जानिए मामला
नेपाल में हनीप्रीत की हमशक्ल को ले हाई वोल्‍टेज ड्रामा, जानिए मामला

पटना / पूर्वी चंपारण [जेएनएन]। बलात्‍कार के दोषी बाबा राम रहीम की राजदार हनीप्रीत की खोज में हरियाणा पुलिस एड़ी-चोटी एक किए हुए है। उसकी खोज बिहार सहित पूरे देश में हो रही है। खासकर भारत-नेपाल सीमावर्ती इलाकों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। उसके नेपाल भाग जाने की भी चर्चा है। इस बीच बुधवार को नेपाल पुलिस ने हनीप्रीत की एक हमशक्ल को हिरासत में लेकर पूछताछ की, फिर पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया।

जानकारी के अनुसार नेपाल के धरान वार्ड 13 स्थित 'सेवारो सेकुआ कॉर्नर' मांस की दुकान में भारतीय नंबर के लग्जरी वाहन में हनीप्रीत जैसी एक युवती को देखकर सादे लिबास में पहुंची नेपाली पुलिस ने उससे पूछताछ की। इस बीच अफवाह फैली कि हनीप्रीत पकड़ी गई है। हालांकि, जांच के बाद पुलिस ने उसे छोड़ दिया। वाहन के नंबर और युवती के नाम-पता को पुलिस ने गुप्त रखा।

पटना की निकली हमशक्‍ल युवती

नेपाल पुलिस ने केवल इतना बताया कि युवती पटना की थी। वह परिजनों के साथ घूमने आई थी। नेपाल के कोशी अंचल एसपी हरिबहादुर पाल ने बताया कि युवती पिछले दो दिनों से होटल में थी। हनीप्रीत के नेपाल में छिपे होने की आशंका के मद्देनजर पुलिस जांच जुटी है। सुनसरी जिला एसपी विद्यानंद मांझी ने हनीप्रीत के विराटनगर के रास्ते नेपाल पहुंचने की सूचना को अफवाह बताया। कहा कि पुलिस की इसपर पैनी नजर है।

यहां देखे जाने के चर्चे

विदित हो कि इसके पहले हनीप्रीत को सोमवार की दोपहर बगहा-वाल्मीकिनगर मुख्य मार्ग स्थित एक पेट्रोल पंप पर देखे जाने की चर्चा थी। फिर, उसके नेपाल के दुर्गंम क्षेत्र इटहरी, झापा, काठमांडू, पोखरा या विराटनगर में छिपे होने की आशंका जताई गई। बताया गया कि हनीप्रीत को नेपाल के विराटनगर स्थित 'पंजाबी पेट्रोल पंप' पर देखा गया था। बाद में नेपाल पुलिस ने ऐसी चर्चाओं को अफवाह करार दिया।
भारत-नेपाल सीमा पर अलर्ट
इधर, नेपाल से जुड़ी 1750 किलोमीटर भारतीय सीमा पर भी अलर्ट जारी कर सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। हालांकि, सुरक्षा एजेंसियां इस संबंध में कुछ बताने से परहेज कर रही हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।