विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 06, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Result Scam : मां के सर पर सजा ताज, टॉपर बेटा हार गया..जानिए

By Kajal KumariEdited By:
Published: Mon, 06 Jun 2016 01:22 PM (IST)Updated: Tue, 07 Jun 2016 08:25 PM (IST)

टापर्स विवाद में दोबारा ली गई परीक्षा में सौरभ श्रेष्ठ फेल कर गए और उनके टॉपर्स की डिग्री छिन गई, ...और पढ़ें

News Article Hero Image

पटना [वेबडेस्क]। टापर्स विवाद में दोबारा ली गई परीक्षा में सौरभ श्रेष्ठ फेल कर गए और उनके टॉपर्स की डिग्री छिन गई, वहीं उनकी मां उषा देवी लालगंज प्रखंड के करताहां बुजुर्ग से मुखिया पद जीतकर टॉपर बन गई हैं।

तीन दिन पहले तक इंटर साइंस में टॉपर रहे सौरव श्रेष्ठ की मां भले ही मुखिया पद की चुनाव जीत गई है, लेकिन टॉपरों की योग्यता को लेकर शुरू हुए विवाद और उसके बाद बोर्ड द्वारा सौरव श्रेष्ठ के रिजल्ट को कैंसल कर दिए जाने से वे काफी मायूस हैं।

रविवार को पंचायत चुनाव के घोषित हुए परिणाम में सौरव श्रेष्ठ की मां ऊषा देवी मुखिया बन गई। इस जीत की खुशी ने सौरव के परिजनों को थोड़ी खुशी तो जरूर दी है लेकिन टॉपर प्रकरण ने उनकी खुशी को फीका कर दिया है।

मतगणना केंद्र के बाहर जीत का सर्टिफिकेट लेकर निकलने के बाद सौरव की मां अपने बेटे से लिपट कर काफी भावुक हो गई। कहा कि बेटे के दुख के आगे लंबे संघर्ष के बाद मिली जीत की खुशी फीकी हो गई है। इस पूरे प्रकरण को लेकर पिछले कई दिनों से जहां सौरव काफी तनाव में हैं, वहीं सौरव का गम देख परिजन भी काफी दुखी है।

सौरव के पिता अजय सिंह ने कहा कि उनके बेटे को नाहक इस प्रकरण में घसीट कर बदनाम किया जा रहा है। चुनाव में व्यस्त होने के कारण वे टॉपर प्रकरण पर विशेष ध्यान नहीं दे पाए थे। उन्हें अपने बेटे की योग्यता पर पूरा भरोसा है और वे सौरव को न्याय देने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।