विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 02, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

राधामोहन का CM नीतीश पर तंज, बिहार में 110 फीसद तक बढ़ी अवैध शराब की बिक्री

By Amit AlokEdited By:
Published: Sun, 02 Apr 2017 10:11 AM (IST)Updated: Sun, 02 Apr 2017 10:42 PM (IST)

केंद्रीय मंत्री राधामोहन सिंह ने बिहार की नीतीश सरकार पर तंज कसा। उन्‍होंने कहा कि राज्‍य में शराबबंदी के बाद अवैध शराब की बिक्री 110 फीसद तक बढ़ गई है।

राधामोहन का CM नीतीश पर तंज, बिहार में 110 फीसद तक बढ़ी अवैध शराब की बिक्री
राधामोहन का CM नीतीश पर तंज, बिहार में 110 फीसद तक बढ़ी अवैध शराब की बिक्री

पटना [जेएनएन]। बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून लागू हुए एक साल हो गया है। इसपर केंद्रीय मंत्री राधामोहन सिंह ने राज्य सरकार पर तंज कसा है। राधामोहन सिंह ने कहा है कि शराबबंदी कानून से वैध शराब की बिक्री ताे पूरी तरह बंद हो गई, लेकिन अवैध शराब की बिक्री 110 फीसद तक बढ़ गई।

केंद्र की पीएम मोदी सरकार में मंत्री राधामोहन सिंह ने बिहार में शराबबबंदी कानून को विफल करार देते हुए मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार को आड़े हाथों लिया है। उन्‍होंने कहा कि इससे राज्‍य में अवैध शराब की आवक बढ़ गई है, जो निराशाजनक स्थिति है। मंत्री ने कहा कि 'वैध शराब की बिक्री 100 फीसद बंद हो गई, लेकिन अवैध शराब की बिक्री 110 फीसद बढ़ गई।'

यह भी पढ़ें: लालू बोले, पूर्वोत्‍तर के लिए बने गौ हत्‍या कानून, कहा- EVM में गड़बड़ी की हो जांच

यह भी पढ़ें: बिहार के लिट्टी-चोखा के USA से सिंगापुर तक दीवाने, अब फीलीपींस में भी मचेगी धूम