विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 06, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

देवर-भाभी मिले आपत्तिजनक अवस्था में, लोगों ने बाल मूंडकर गांव में घुमाया

By Kajal KumariEdited By:
Published: Mon, 06 Mar 2017 03:05 PM (IST)Updated: Mon, 06 Mar 2017 11:22 PM (IST)

देवर-भाभी के अवैध संबंध का पता चलने पर गांववालों ने दोनों को आपत्तिजनक अवस्था में रंगे हाथों पकड़ लिया फिर ...और पढ़ें

देवर-भाभी मिले आपत्तिजनक अवस्था में, लोगों ने बाल मूंडकर गांव में घुमाया
देवर-भाभी मिले आपत्तिजनक अवस्था में, लोगों ने बाल मूंडकर गांव में घुमाया

पटना [जेएनएन]। देवर-भाभी के अवैध संबंध के आरोप में गांव के कुछ दबंगों ने तालिबानी फरमान जारी किया और दोनों की पिटाई की और बाल मूंडकर पूरे गांव में घुमाया।

मामला फतुहा थाना क्षेत्र के मछरियावा गांव का है जहां बीते 22 फरवरी की रात एक दलित महिला सोनी देवी और पड़ोस के उसके देवर शैलेंद्र राम को अवैध संबंध के आरोप में उसी के समुदाय के लोगों ने बाल मुड़वाकर पूरे गांव में घुमाया।

जानकारी के मुताबिक दोनों को आपत्ति हालात में देखने के बाद पहले पिटाई की और फिर दोनों का सिर मुड़वाकर पूरे गांव में घुमाया। पुलिस ने इस संबंध में दो लोगों को गिफ्तार किया है। घटना के दूसरे दिन महिला लोकलाज और डर से गांव छोड़कर चली गयी।
जब मामला पुलिस के संज्ञान में आया तो पुलिस ने 11 दिन बाद महिला और उसके प्रेमी को खोज निकाला और महिला के लिखित आवेदन पर पांच लोगों को नामजद अभियुक्त बनाते हुए मामला दर्ज किया। इस मामले में दो अभियुक्त जगेश्वर दास और राजदेव दास को गिरफ्तार किया गया है। बाकी तीन लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
थानाप्रभारी सुजीत कुमार ने बताया कि अवैध संबंध होने के बात सामने आ रही है। गांव के ही कुछ दबंगों ने दोनों प्रेमी युगल का सिर मुड़वाकर घुमाया। दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है जबकि बाकियों की तलाश की जा रही है। मामले में कुल 5 लोगों नामजद बनाया गया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।